Search

 
 
 

Entertainment News :  'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' का धमाका, दिशा के डांस के बीच अक्षय ने किया कैटरीना को याद

अक्षय कुमार की स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल' रिलीज को तैयार है. जो 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया गाना ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' रिलीज किया है, जो रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है.
 

Lagatar Desk : अक्षय कुमार की स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल' रिलीज को तैयार है. जो 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया गाना ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' रिलीज किया है, जो रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है.

 

 

 

रिक्रिएटेड वरर्ज ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर'

यह गाना साल 2007 की ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम' का है.जिसे रिक्रिएटेड वरर्ज में रिलीज किया गया है. इस आइकॉनिक गाने का एक नया और रिक्रिएटेड वर्जन 'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' रिलीज किया गया है. नए वर्जन में अक्षय कुमार के साथ दिशा पाटनी नज़र आ रही हैं. इस नए वर्जन में ओरिजिनल गाने की झलक और मॉडर्न बीट्स का बेहतरीन तड़का लगाया गया है.

 

अक्षय कुमार और दिशा पाटनी आइकॉनिक चार्टबस्टर गाना 

अक्षय कुमार और दिशा पाटनी पर फिल्माया गया यह गाना आइकॉनिक चार्टबस्टर की यादों को ताजा करते हुए उसे एक नए अंदाज में पेश करता है. ओरिजनल गाने का म्यूजिक आनंद राज आनंद ने तैयार किया था, जबकि इसके नए वर्जन को विक्रम मॉन्ट्रोज ने रीक्रिएट किया है. उन्होंने गाने की असल आत्मा को बरकरार रखते हुए उसमें नई एनर्जी भर दी है.

 

दिशा का ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज


वहीं इस गाने में दिशा अपने सिग्नेचर ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं, वहीं अक्षय कुमार गाने में अपनी ट्रेडमार्क मस्ती बिखेरते दिखते हैं.

 

फैंस को आई कैटरीना की याद आई 

फैंस ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस गाने में कैटरीना की कमी खल रही है। इसके अलावा, कैटरीना इन दिनों फिल्मों से दूर अपने परिवार और निजी जीवन में व्यस्त हैं और हाल ही में उन्होंने अपने फैंस के साथ अपनी कुछ झलकियां भी साझा की हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही