Search

 
 
 

Big News : ईडी की गिरफ्त में वेदांता समूह, कार्यालयों में छापेमारी जारी

देश की बड़ी कंपनी वेदांता ग्रुप के खिलाफ इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने कार्रवाई की है. ईडी ने ग्रुप के कार्यालयों में छापेमारी की है. ईडी की यह कार्रवाई कथित तौर पर 1500 करोड़ रुपये के वित्तीय लेन देन के मामले की है. ईडी ने यह कार्रवाई एक जून को शुरू की थी. हालांकि इसकी खबर दो जून को सार्वजनिक हुई है.
 

Lagatar Desk :   देश की बड़ी कंपनी वेदांता ग्रुप के खिलाफ इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने कार्रवाई की है. ईडी ने उदयपुर, मुंबई और दिल्ली स्थित कार्यालयों में छापेमारी की है. ईडी की यह कार्रवाई कथित तौर पर 1500 करोड़ रुपये के वित्तीय लेन देन के मामले की है. ईडी ने यह कार्रवाई एक जून को शुरू की थी. हालांकि इसकी खबर दो जून को सार्वजनिक हुई है.

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी के अधिकारियों ने वेदांता ग्रुप के अलग-अलग परिसरों में छापेमारी की है. जांच के दौरान सीमा पार से वित्तीय लेनदेन, फंड की रूटिंग और फेमा नियमों के उल्लंघन को लेकर पड़ताल की की जा रही है.

 

वेदांता ग्रुप भारत की एक अग्रणी कंपनी है. हाल ही में इस कंपनी ने जेपी एसोसिएट्स के अधिग्रहण को लेकर आपत्ति दर्ज करायी थी. जिसके बाद वेदांता समूह और अडानी ग्रुप आमने-सामने आ गए थे. छापेमारी की सूचना के बाद ग्रुप के शेयरों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

 

कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि ग्रुप के अधिकारी वह ईडी को जांच में सहयोग कर रही है. कंपनी के स्तर के किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं किया गया है. छापेमारी को लेकर ईडी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही