Search

 
 
 

Entertainment News : TMKOC फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में पहुंचे विक्की कौशल, सादगी की हो रही तारीफ

हाल ही में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लोढ़ा की शादी जोधपुर के आलीशान उम्मेद पैलेस में हुई.
 

Lagatar Desk : हाल ही में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लोढ़ा की शादी जोधपुर के आलीशान उम्मेद पैलेस में हुई. जिसमे परिवार के सदस्य के अलावा बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल शामिल हुए.जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

 

 


विक्की कौशल का लुक

वायरल हो रहे वीडियो में विक्की कौशल सफेद शेरवानी जैकेट और काली पैंट पहने बेहद हैंडसम लग रहे हैं. वेन्यू पर पहुंचते ही शैलेश लोढ़ा ने विक्की का गले लगाकर स्वागत किया और उन्हें बाकी मेहमानों से मिलवाया. सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर यूजर्स विक्की कौशल के व्यवहार की तारीफ की.

 

Vicky Kaushal welcomes baraatis at Shailesh Lodha daughter Swara wedding See Viral videos

'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे विक्की कौशल

विक्की कौशल जल्द ही मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है.

 

Vicky Kaushal welcomes baraatis at Shailesh Lodha daughter Swara wedding See Viral videos

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही