Search

 
 
 

Ramgarh News :  दुकान की आड़ में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

रामगढ़ पुलिस ने जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र स्थित दत्तो इलाके में छापेमारी कर अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. मौके से महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं.
 
रामगढ़ जिले की खबरें
  • अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद

Ramgarh : भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के ए.के. कोलियरी दत्तो में रामगढ़ और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने अवैध हथियार कारोबार का खुलासा हुआ है  गुप्त सूचना के आधार पर दिनेश विश्वकर्मा के घर पर छापेमारी की गई तो मकान के भीतर बाकायदा मिनी हथियार निर्माण फैक्ट्री संचालित मिली. पुलिस ने मौके से अर्धनिर्मित 7.65 एमएम पिस्टल, मैगजीन, फायरिंग पिन, ट्रिगर, स्प्रिंग समेत हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले दर्जनों कल-पुर्जे और मशीनें बरामद कीं. इस मामले में दिनेश विश्वकर्मा और उसकी पत्नी नूतन देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Uploaded Image

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार दंपती पिछले काफी समय से अवैध हथियार तैयार कर अपराधियों तक उनकी सप्लाई कर रहे थे. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि तैयार हथियार किन जिलों में भेजे जाते थे और इनके खरीदार कौन थे. पुलिस इस पूरे नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है. अधिकारियों का मानना है कि जांच आगे बढ़ने पर हथियार तस्करी के बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है.

 

Uploaded Image

 

छापेमारी के दौरान बरामद सामान यह बताने के लिए काफी है कि यह कोई सामान्य वर्कशॉप नहीं, बल्कि अवैध हथियार बनाने का पूरा सेटअप था. पुलिस ने ड्रिल मशीन, गैस कटर, वेल्डिंग मशीन, रेलवे पटरी के टुकड़े, हथौड़े, रेंच, हेक्सा ब्लेड, चिमटा, लोहे की चादर, भट्ठी और अन्य उपकरण जब्त किए हैं. इन्हीं मशीनों की मदद से पिस्टल के विभिन्न हिस्सों को तैयार कर उन्हें असेंबल किया जाता था. मौके से एक स्कूटी और दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं, जिनकी जांच से कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है.

 

Uploaded Image

इस मामले में पतरातू (भुरकुंडा ओपी) थाना कांड संख्या 165/26 के तहत आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पतरातु के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही