Search

 
 
 

Entertainment News : 38 के हुए विक्की कौशल, पिता शाम कौशल ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल आज 16 मई को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनके पिता शाम कौशल ने सोशल मीडिया पर एक इमोसनल पोस्ट शेयर कर बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.
 

Lagatar desk : बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल आज 16 मई को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनके पिता शाम कौशल ने सोशल मीडिया पर एक इमोसनल पोस्ट शेयर कर बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.

 

शाम कौशल ने बेटे को बताया आदर्श बेटा

शाम कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर विक्की कौशल के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की. फोटो में दोनों सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं और पिता-बेटे के बीच खास बॉन्डिंग दिखाई दे रही है.साथ ही इसके कैप्शन में लिखा-जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई बेटा. भगवान का आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ रहे. ढेर सारा प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाएं. 

 

तुम्हारे जैसा बेटा पाना मेरे लिए किस्मत की बात है. मैं बेहद खुश और धन्य महसूस कर रहा हूं. रब की मेहर तुम पर बनी रहे. जोरदार जादू की झप्पी.उनकी इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

 

 


फैंस ने भी दीं ढेरों शुभकामनाएं

शाम कौशल की पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स लगातार कमेंट कर विक्की कौशल को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं.एक यूजर ने लिखा -एक ही फ्रेम में तीन पीढ़ियों की झलक दिखाई दे रही है. बेबी विहान की छवि भी आप दोनों में नजर आ रही है.वहीं कई फैंस ने विक्की को अपना पसंदीदा स्टार बताते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना की.

 

इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में शामिल हैं विक्की

विक्की कौशल ने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है. ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘सैम बहादुर’, ‘राज़ी’ और ‘सरदार उधम’ जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया. आज वे इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय और प्रतिभाशाली अभिनेताओं में गिने जाते हैं.


असिस्टेंट डायरेक्टर से शुरू हुआ सफर


विक्की ने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की. उन्होंने अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में काम किया और फिल्ममेकिंग की बारीकियां सीखी .साल 2015 में रिलीज हुई मसान से विक्की कौशल ने बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने खूब सराहा. 
 

‘सरदार उधम’ में दिखा असली टैलेंट

साल 2021 में रिलीज हुई सरदार उधम में विक्की ने शहीद उधम सिंह का किरदार निभाया. उनकी परफॉर्मेंस को क्रिटिक्स ने बेहद सराहा और इसे उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है. हाल ही में विक्की फिल्म 'छावा' में छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में नजर आए. इस फिल्म में उनका रफ और टफ लुक फैंस को काफी पसंद आया और यह साबित करता है कि वह हर किरदार में खुद को ढाल सकते हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही