Search

 
 
 

Entertainment News: 'लॉकअप 2' में शिल्पा- आकांक्षा चौधरी के बीच छिड़ी जुबानी जंग

रियलिटी शो लॉकअप 2 इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो में हर दिन नए विवाद और टास्क दर्शकों का भरपूर एंटरटेन कर रहे हैं. हालिया एपिसोड में शिल्पा शिंदे और आकांक्षा चौधरी के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली, जहां दोनों एक-दूसरे की 'औकात' पर टिप्पणी करती नजर आईं
 

Lagatar Desk : रियलिटी शो लॉकअप 2 इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो में हर दिन नए विवाद और टास्क दर्शकों का भरपूर एंटरटेन कर रहे हैं. हालिया एपिसोड में शिल्पा शिंदे और आकांक्षा चौधरी के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली, जहां दोनों एक-दूसरे की 'औकात' पर टिप्पणी करती नजर आई.

 

 

जेल से बाहर आते ही शुरू हुआ विवाद

हालिया एपिसोड में आकांक्षा चौधरी को सजा के तौर पर एक दिन लॉकअप जेल में बिताना पड़ा. जेल से बाहर आने के बाद उनकी शिल्पा शिंदे से तीखी नोकझोंक हो गई. दरअसल, टास्क के तहत घर के सदस्यों को कंट्रोलर' और डिपेंडेंट दो हिस्सों में बांटा गया था. शिल्पा कंट्रोलर बनी थीं, जबकि आकांक्षा डिपेंडेंट थीं.

 

शिल्पा ने कंट्रोलर होने का अधिकार जताते हुए आकांक्षा से अपने बिस्तर की चादर बदलने के लिए कहा. हालांकि, आकांक्षा ने यह करने से साफ इनकार कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई.

 

औकात को लेकर हुआ आमना-सामना

बहस के दौरान शिल्पा शिंदे ने आकांक्षा से कहा, यही है तुम्हारी औकात. इस पर आकांक्षा ने भी पलटवार करते हुए जवाब दिया, और आपकी औकातशिल्पा ने कहा, मैं यहां हूं, यही मेरी औकात है. तुम लोगों के साथ हूं, यही मेरी औकात है. इस पर आकांक्षा ने जवाब दिया, मैं भी तो आपके सामने ही हूं, यानी हमारी औकात एक जैसी हुई. शिल्पा ने उनकी बात पर सहमति जताई. इसके बाद आकांक्षा ने कहा कि आगे से उनके सामने नौकर-चाकर जैसी भाषा का इस्तेमाल न किया जाए.

 

शिवांगी जोशी को भी दिया आदेश

इससे पहले शो में शिल्पा शिंदे ने कंट्रोलर बनने के बाद शिवांगी जोशी को भी एक खास निर्देश दिया था. उन्होंने शिवांगी से कहा कि वह हर्षद चोपड़ा से कम बात करें और उनके साथ बैठने से भी बचें.शिल्पा ने कहा, कंट्रोलर होने के नाते मैं आपसे कह रही हूं कि आप हर्षद से कम बात कीजिए.

 

मैंने यह नहीं कहा कि बिल्कुल बात मत कीजिए, लेकिन मैं आपको उनके साथ बैठा हुआ नहीं देखना चाहती.शिल्पा की इस बात से शिवांगी जोशी भावुक हो गईं. अब शो में बढ़ते विवाद और रिश्तों में आ रहे उतार-चढ़ाव दर्शकों की दिलचस्पी को लगातार बढ़ा रहे हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही