Search

Entertainment News : विराट किससे करते हैं बेइंतहा प्यार, इंटरव्यू में बताया

Lagatar desk : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में विराट ने शानदार शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई.लेकिन मैच के बाद उनका बयान उससे भी ज्यादा चर्चा में आ गया, जिसमें उन्होंने क्रिकेट के प्रति अपने गहरे लगाव को खुलकर जाहिर किया.


कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट ने अकेले  ही मैच का रुख बदल दिया. उन्होंने 58 गेंदों में शानदार शतक पूरा किया और 105 रन बनाकर नाबाद लौटे. पिछले दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद विराट पर सवाल उठ रहे थे, लेकिन इस पारी से उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया.

 


एक दिन सब खत्म हो जाएगा…विराट कोहली ने कहा  

आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के बाद विराट कोहली का एक बयान काफी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने कहा कि एक दिन सब खत्म हो जाएगा. उनके इस बयान ने फैन्स को भावुक कर दिया.दरअसल, विराट ने यह बात अपने क्रिकेट करियर और खेल के प्रति अपने जुनून को लेकर कही. उन्होंने बताया कि क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि जिंदगी का अहम हिस्सा है.

 

क्रिकेट को लेकर क्या बोले विराट

विराट कोहली ने कहा,क्रिकेट एक ऐसी चीज है, जिसे मैं बेइंतहा प्यार करता हूं. चाहे मैदान पर फील्डिंग हो या बल्लेबाजी, मैं हर बार अपना दिल और जान लगा देता हूं.उन्होंने आगे कहा कि वह ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि एक दिन यह सब खत्म हो जाएगा. इसी वजह से वह मैदान पर बिताए हर पल को पूरी तरह जीना चाहते हैं.

 


हर मैच को यादगार बनाना चाहते हैं विराट

कोहली ने कहा कि वह दबाव वाले मुकाबलों का भी आनंद लेना चाहते हैं और हर चुनौती के लिए खुद को तैयार रखते हैं. उनका मानना है कि जब करियर खत्म होगा, तब उन्हें इस बात की तसल्ली रहे कि उन्होंने मैदान पर अपना 100 प्रतिशत दिया.विराट का यह बयान उनके खेल के प्रति समर्पण और जुनून को दिखाता है, जिसे देखकर फैन्स एक बार फिर उनकी तारीफ कर रहे हैं.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//