Search

 
 
 

Entertainment News : गोविंदा के वायरल वीडियो पर पत्नी सुनीता का बड़ा बयान, बोलीं- उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई…

एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए.
 

Lagatar Desk : एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए. जिसके बाद सोशल मीडिया पर गोविंदा को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. इसी बीच अब उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिएक्शन सामने आया है. 

 

वीडियो में पैपराजी सुनीता से पूछते हैं कि गोविंदा एयरपोर्ट पर एक अभिनेत्री के साथ नजर आए. इस पर सुनीता कहती हैं, विनाश काले विपरीत बुद्धि. उसकी बुद्धि भष्ट्र हो गई है, इसलिए यह सब करता है वो.

 

हीरो नंबर वन से धोखेबाज नंबर वन वाले कमेंट पर क्या बोलीं सुनीता

इसके बाद पैपराजी ने सुनीता से सोशल मीडिया पर आ रहे कमेंट्स का जिक्र करते हुए कहा कि लोग लिख रहे हैं कि हीरो नंबर वन अब धोखेबाज नंबर वन बन गया है. इस पर सुनीता ने कहा कि जब वह गोविंदा को लेकर कुछ बोलती हैं तो लोग उन्हें ट्रोल करने लगते हैं.सुनीता ने आगे कहा कि अब वह गोविंदा के फैंस से ही इस बात का जवाब मांगती हैं. उनके इस बयान को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है.

 

रूपा से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे गोविंदा

वर्कफ्रंट की बात करें तो गोविंदा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में कोमल रानी स्वर्णकार लीड रोल में नजर आएंगी. बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट के जरिए गोविंदा लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने की तैयारी में हैं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही