NewDelhi : माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या का राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने संज्ञान लिया है. खबरों के अनुसार अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की भारी पुलिस फोर्स व मीडिया कैमरों के सामने की गयी हत्या के बाद आयोग ने उत्तर प्रदेश की पुलिस को नोटिस जारी किया है. मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर को नोटिस भेज कर दो गैंगस्टरों की सरेआम हत्या को लेकर उनसे चार सप्ताह के अंदर रिपोर्ट तलब की है. इसे भी पढ़ें : मध्य">https://lagatar.in/madhya-pradesh-3-goods-trains-collided-with-each-other-in-shahdol-many-coaches-derailed-one-loco-pilot-died/">मध्य
प्रदेश : शहडोल में 3 मालगाड़ियां आपस में टकरायी, डिब्बे बेपटरी, एक लोको पायलट की मौत
डिज्नी में अगले सप्ताह 15 फीसदी कर्मचारियों की होगी छंटनी, मार्च में गयी थी 7000 की नौकरी
प्रदेश : शहडोल में 3 मालगाड़ियां आपस में टकरायी, डिब्बे बेपटरी, एक लोको पायलट की मौत
मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट भी मांगी गयी है
एनएचआरसी ने यूपी पुलिस से कहा है कि अतीक अहमद और अशरफ की हत्या की रिपोर्ट में हत्या के सभी पहलुओं, पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट, मृतक के चिकित्सा-कानूनी प्रमाणपत्रों की प्रतियां, जांच रिपोर्ट, वीडियो कैसेट/पोस्ट-मॉर्टम परीक्षा की सीडी सहित घटना स्थल की साइट योजना शामिल की जानी चाहिए. इसके अलावा मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट भी मांगी गयी है. इसे भी पढ़ें : वाल्ट">https://lagatar.in/walt-disney-will-lay-off-15-percent-of-its-employees-next-week-7000-jobs-were-lost-in-march/">वाल्टडिज्नी में अगले सप्ताह 15 फीसदी कर्मचारियों की होगी छंटनी, मार्च में गयी थी 7000 की नौकरी
Leave a Comment