Search

सीएमपीडीआई में पर्यावरण हितैषी जागरूकता कार्यक्रम

Ranchi : सीएमपीडीआई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस-2023 के अनुरूप और मिशन लाइफ के हिस्से के रूप में विभिन्न अभियानों और गतिविधियों से जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है. इसी कड़ी में सीएमपीडीआई मुख्यालय में समाज में पर्यावरण नैतिकता विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता और क्षेत्रीय संस्थान, सिंगरौली में अपने वृक्ष को जानें अभियान, हसदेव-बिलासपुर और क्षेत्रीय संस्थान, नागपुर में ड्राइंग प्रतियोगिता, क्षेत्रीय संस्थान, धनबाद में वैश्विक पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता सत्र, क्षेत्रीय संस्थान, भुवनेश्वर में स्रोत पर अपशिष्ट पृथक्करण एवं प्लास्टिक प्रदूषण पर निबंध प्रतियोगिता, क्षेत्रीय संस्थान, बिलासपुर में जूट बैग वितरण, क्षेत्रीय संस्थान, बिलासपुर में साइक्लोथॉन, हसदेव और बिलासपुर में तालाब और तालाब घाट की सफाई, सीएमपीडीआई (मुख्यालय) रांची और क्षेत्रीय संस्थान सिंगरौली में पोस्टर के माध्यम से भोजन की बर्बादी को कम करने पर जागरूकता अभियान चलाया गया. सतत जीवन शैली अपनाने हेतु संकल्प करने तथा क्षेत्रीय संस्थान बिलासपुर में ई-कचरा संग्रहण स्थल/बॉक्स का उद्घाटन किया गया. सीएमपीडीआई सतत जीवन शैली को अपनाने के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए कार्यक्रमों व अभियानों के माध्यम से हरसंभव प्रयास कर रहा है, ताकि लोगों में पर्यावरण हितैषी जागरूकता उत्पन्न हो सके. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/whatsapp-image-2023_05_26-at-6.25.40-pm_500.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" /> इसे भी पढ़ें – रांची:">https://lagatar.in/ranchi-police-bus-crushed-bike-rider-youth-died-on-the-spot/">रांची:

पुलिस बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//