Search

 
 
 

Environmental News: पृथ्वी दिवस पर DLSA ने चलाया जागरूकता अभियान, स्कूली बच्चे हुए शामिल

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रामगढ़ की ओर से जिले के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह अभियान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली के निर्देश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के तय कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ.
 

Ramgarh: विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रामगढ़ की ओर से जिले के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह अभियान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली के निर्देश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के तय कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ.

 
एसएस प्लस 2 हाई स्कूल रामगढ़, प्राथमिक विद्यालय वनतारा तथा गोला क्षेत्र के स्कूलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए. कार्यक्रमों का संचालन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार अध्यक्ष मोहम्मद तौफीकुल हसन और सचिव अनिल कुमार के निर्देशन में किया गया.

 

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने बच्चों को पृथ्वी दिवस के महत्व के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि हर वर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाने वाला यह दिन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. इस वर्ष की थीम "हमारी शक्ति, हमारी पृथ्वी" रखी गई है, जो सामूहिक जिम्मेदारी को दर्शाती है.

 

वक्ताओं ने बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, वनों की अंधाधुंध कटाई और जैव विविधता में हो रही कमी पर चिंता जताई. उन्होंने बताया कि इन कारणों से पृथ्वी का संतुलन बिगड़ रहा है और मौसम चक्र में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं.

 

छात्र-छात्राओं को दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयास अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, जैसे पेड़ लगाना, जल एवं ऊर्जा का संरक्षण, प्लास्टिक का सीमित उपयोग और स्वच्छता बनाए रखना. कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प भी लिया.

 

इसके अलावा कार्यक्रम में बच्चों को पॉक्सो अधिनियम के बारे में भी जानकारी दी गई. एलएडीसी असिस्टेंट अभिनव कुमार ने बताया कि यह कानून 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यौन शोषण से सुरक्षा प्रदान करता है और सभी के लिए समान रूप से लागू होता है. इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य पूनम अग्रवाल सहित अधिकार मित्र और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही