Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Environmental News: पर्यावरण जागरूकता को लेकर चक्रधरपुर रेल क्षेत्र में निकली रैली

विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर शुक्रवार को चक्रधरपुर रेल क्षेत्र में जागरूकता रैली निकली गई. चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा आयोजित इस जागरूकता रैली में चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया समेत रेलवे के कई अधिकारी, कर्मचारी, स्काउट-गाइड के सदस्य, स्कूली बच्चे एवं सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए.
Advertisement
Advertisement

Chakradharpur (Shambhu Kumar): विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर शुक्रवार को चक्रधरपुर रेल क्षेत्र में जागरूकता रैली निकली गई. चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा आयोजित इस जागरूकता रैली में चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया समेत रेलवे के कई अधिकारी, कर्मचारी, स्काउट-गाइड के सदस्य, स्कूली बच्चे एवं सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए.


रैली के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त समाज का संदेश दिया गया. प्रतिभागियों ने “सिंगल यूज प्लास्टिक को कहें ना”, “जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक बनें” तथा “रीयूजेबल बैग और बोतलों का इस्तेमाल करें” जैसे संदेश लिखे बैनर और पोस्टर हाथों में लेकर लोगों को जागरूक किया.


रेल मंडल परिसर से निकली इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी. छोटे-छोटे प्रयासों से प्रकृति को सुरक्षित रखा जा सकता है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण दिया जा सकता है. रैली के माध्यम से लोगों को हरित जीवनशैली अपनाने, प्लास्टिक का कम उपयोग करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही