Search

 
 
 

Ranchi News : 90 हजार CFT बालू गायब करने वाले DMO को शो कॉज, जांच के लिए कमेटी गठित

राजधानी रांची के डीएमओ अबु हुसैन से विभाग ने स्पष्टीकरण मांगा है. उन पर रातू के चटकपुर में जब्त 90 सीएफटी बालू को गायब करने का आरोप है.
 

Ranchi : राजधानी रांची के डीएमओ अबु हुसैन से विभाग ने स्पष्टीकरण मांगा है. उन पर रातू के चटकपुर में जब्त 90 सीएफटी बालू को गायब करने का आरोप है. इसके साथ ही विभाग ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है. कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर सरकार डीएमओ के खिलाफ कार्रवाई करेगी.

 

उल्लेखनीय है कि 14 मई को लगातार मीडिया ने यह खुलासा किया था कि रांची के डीएमओ ने 90 सीएफटी जब्त बालू को गायब करा दिया. बालू गायब करने वह खुद गए थे. और रातू थाने की पुलिस उनका सहयोग कर रही थी. जिसके बाद अलग-अलग मीडिया संस्थानों व अखबारों ने इस खबर को प्रकाशित किया. और आज सरकार व विभाग ने मामले की जांच का आदेश दिया.

 

जानकारी के मुताबिक जिला खनन विभाग ने 12 मई को बालू जब्त किया था. 13 मई को बालू को उठाया जाने लगा. ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो डीएमओ खुद वहां पहुंच गये और बालू को उठवा लिया. जबकि नियमानुसार इस मामले में प्राथमिकी दर्ज किया जाना चाहिए था.

 

इस बीच सूत्रों ने आज यह जानकारी भी दी है कि रांची डीएमओ कई तरह की गड़बड़ियों में शामिल हैं. पत्थर खादानों से अवैध वसूली से लेकर माइनिंग चालान जारी करने तक में डीएमओ के स्तर से गड़बड़ियां की जा रही है. इसके अलावा माइनिंग के काम से जुड़े लोगों को परेशान करने का भी आरोप डीएमओ पर है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही