Search

 
 
 

Ranchi News : DMO की मौजूदगी में 90 हजार घनफीट बालू गायब! हाईवा के नंबर मिटा रातों-रात हटाई गई बालू

राजधानी रांची में अवैध बालू कारोबार को लेकर एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद अब हर दिन नये-नये तथ्य समाने आ रहे हैं.
 
  • FIR ना होने पर उठे बड़े सवाल

Ranchi :  राजधानी रांची में अवैध बालू कारोबार और रांची के डीएमओ अबु हुसैन की अवैध गतिविधियों को लेकर एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद अब हर दिन नये-नये तथ्य समाने आ रहे हैं. रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में जब्त किए गए करीब 90 हजार घनफीट अवैध बालू को कथित तौर पर रांची डीएमओ अबु हुसैन की मौजूदगी में रातों-रात गायब करा दिया गया.

 

इस मामले में जब रातू थाना प्रभारी से पूछा गया कि चटकपुर से 90000 घनफीट बालू चोरी हो गई है तो इस पर उन्होंने कहा कि बालू ना चोरी हुई है, ना गायब हुआ है, डीएमओ रांची बालू लेकर गए हैं.  हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े मामले में अब तक किसी पर प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है, जिससे पूरे मामले पर सवाल खड़े होने लगे हैं.

 

 

स्थानीय ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि 13 मई की रात 25 से 40 हाईवा और कई जेसीबी मशीनों के जरिए बड़े पैमाने पर बालू का उठाव किया गया. ग्रामीणों के अनुसार, इस दौरान डीएमओ खुद मौके पर मौजूद थे और पूरे कार्य की निगरानी कर रहे थे.

 

बताया जा रहा है कि जिन वाहनों से बालू हटाये गये, उनमें JH01FE-2258 नंबर का एक हाईवा शामिल था. जबकि कई अन्य वाहनों से नंबर प्लेट गायब कर दिया गया था, ताकि वाहनों की पहचान न हो सके.

 

Uploaded Image

 

ग्रामीणों का दावा है कि वीडियो रिकॉर्डिंग में डीएमओ यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि “आप लोग बालू रोकने वाले कौन होते हैं.” आरोप है कि 13 मई की रात शुरू हुआ बालू हटाने का काम 14 मई की सुबह तक चलता रहा. यह भी कहा जा रहा है कि डीएमओ 14 मई की सुबह फिर चटकपुर बालू डंप पहुंचे और दोबारा हाईवा में बालू लोड कराया गया. 

 

Uploaded Image

 

ग्रामीणों के मुताबिक, वीडियो बनाए जाने के डर से डीएमओ अपनी गाड़ी से नीचे तक नहीं उतरे. जिस काले रंग की स्कॉर्पियो से वे 14 मई को मौके पर पहुंचे थे, उसका नंबर JH01FX-6322 बताया जा रहा है. 

 

Uploaded Image

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब अवैध बालू को पहले ही जब्त कर थाना को सुपुर्द किए जाने की बात कही गई थी, तो आखिर किस आदेश और किस कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे हटाया गया? यदि बालू सरकारी कब्जे में था तो फिर उसे रात के अंधेरे में हटाने की जरूरत क्यों पड़ी?

Uploaded Image

 

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि बालू उठाव में डीएमओ के करीबी बताए जा रहे राजा नामक व्यक्ति की अहम भूमिका थी. आरोप है कि डीएमओ के निर्देश पर वही सभी गाड़ियों में बालू लोड करा रहा था.

 

Uploaded Image

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही