Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्य में अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी की स्थापना साबित होगा मील का पत्थर : हेमंत सोरेन

  • रांची के इटकी में खुलेगी अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी
Ranchi : झारखंड में जल्द ही अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी खुलेगी. इसके निर्माण के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के बीच एमओयू हुआ. इस मौके पर सीएम ने कहा कि इस यूनिवर्सिटी के खुलने से न सिर्फ राज्य में उच्च शिक्षा का स्तर उठेगा, बल्कि राज्य के प्रतिभावान छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों में पलायन नहीं करना पड़ेगा. कहा कि फाउंडेशन के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी का अनुभव और सहयोग झारखंड जैसे राज्य के लिए बेहतर परिणाम लेकर आएगा. इनके सकारात्मक सोच और बेहतर मार्गदर्शन से रांची के इटकी में अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय की स्थापना हो रही है. फाउंडेशन ने नयी पीढ़ी के बहुत बड़े समूह को अपने साथ जोड़ने का काम किया है.
इसे भी पढ़ें – रविवार">https://lagatar.in/jdus-state-in-charge-shravan-kumar-will-come-to-ranchi-on-sunday-lalan-singhs-visit-to-jharkhand-on-october-16/">रविवार

को रांची आएंगे जदयू के राज्य प्रभारी श्रवण कुमार,ललन सिंह का 16 अक्टूबर को झारखंड दौरा

ग्रामीण इलाकों के गरीब बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : सीएम

सीएम ने कहा कि राज्य के युवा वर्ग में काफी संभावनाएं हैं. यहां के युवा खेल और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन बखूबी कर रहे हैं, बस जरूरत है कि राज्य की युवा शक्ति को आगे बढ़ने के लिए बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जा सके. कहा कि राज्य में निजी विश्वविद्यालय स्थापित करने से ग्रामीण इलाकों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण, ज्ञानवर्धक और रोजगारपरक शिक्षा मिल सकेगा. बेंगलुरु और भोपाल की तर्ज पर खुलने जा रही अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी में छात्रों को विश्वस्तरीय शिक्षण सुविधाएं प्रदान की जाएगी.

संस्था झारखंड के लोगों के विकास एवं उत्थान के लिए समर्पित : अजीम प्रेमजी

एमओयू के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अजीम प्रेमजी भी जुड़े थे. उन्होंने कहा कि वे झारखंड के लोगों के विकास एवं उत्थान के लिए पूरी तरह समर्पित होकर कार्य करना चाहते हैं. फाउंडेशन झारखंड में शैक्षणिक स्तर में गुणात्मक सुधार के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेगी. हमारी संस्था यहां प्रोजेक्ट मोड में नहीं बल्कि लांग टर्म मोड के लिए काम कर रही है. राज्य में अधिक से अधिक रोजगार का सृजन हो इसके लिए योजना बनाकर कार्य करने की आवश्यकता है.
इसे भी पढ़ें – सिर्फ">https://lagatar.in/only-in-bjp-the-national-president-has-direct-communication-with-the-booth-worker-laxmikant/">सिर्फ

भाजपा में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का बूथ कार्यकर्ता से होता है सीधा संवाद : लक्ष्मीकांत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही