Search

 
 
 

जनता की जरूरतों का जनप्रतिनिधि मूल्यांकन करें : अर्जुन मुंडा

 
Ramgarh: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा रविवार को पतरातू में संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए. मंत्री ने पतरातू प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जनप्रतिनिधियों से संवाद किया. कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने अर्जुन मुंडा का अभिनंदन किया. माला पहनाकर उनका स्वागत किया. कार्यक्रम का शुभारंभ अर्जुन मुंडा सहित निवर्तमान बीडीओ देवदत्त पाठक, सीओ शिवशंकर पांडेय, जिप सदस्य राजाराम प्रजापति, पूर्व जिप सदस्य झरी मुंडा, प्रखंड प्रमुख बबीता सिंह और उप प्रमुख कौशल्या देवी ने संयुक्त रूप से किया. इसे भी पढ़ें–  रैली">https://lagatar.in/before-the-rally-rahul-gandhi-attacked-pm-modi-tweeted-raja-busy-with-friends-public-suffering-from-inflation/">रैली

से पहले राहुल गांधी पीएम मोदी पर हुए हमलावर, ट्वीट किया, राजा दोस्तों में व्यस्त, जनता महंगाई से त्रस्त
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने बुके देकर अर्जुन मुंडा का स्वागत किया. जनसंवाद में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं पर अपनी बात रखी. अर्जुन मुंडा ने पंचायतों के विकास के लिए सही तरीके कार्ययोजना बनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि जनता को जिस चीज की आवश्यकता है, जनप्रतिनिधि उसका जरूर मूल्यांकन करें. समाज को एक साथ लेकर वैसी योजनाओं को प्राथमिकता दें, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हों. तभी पंचायतों का समूचित विकास संभव है. कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने भुरकुंडा में अतिक्रमण मुद्दा सहित कई जनसमस्याओं को लेकर अर्जुन मुंडा को ज्ञापन सौंपा. इस पर उन्होंने उचित पहल करने का आश्वासन दिया. कार्यक्रम में कई पंचायतों के मुखिया, पंसस, वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका और सहिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–  आर्थिक">https://lagatar.in/good-news-on-the-economic-front-india-will-be-the-worlds-third-largest-economy-by-2029-sbi-report/">आर्थिक

मोर्चे पर गुड न्यूज, 2029 तक भारत होगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी : एसबीआई की रिपोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही