Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रोलआउट के बाद भी स्मार्टफोन में नहीं मिल रहा 5G नेटवर्क, सरकार ने जतायी नाराजगी, बुलाई आपात बैठक

LagatarDesk : भारत में 5G नेटवर्क रोलआउट कर दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अक्टूबर को 5G सर्विसेज लॉन्च की थी. लॉन्चिंग के बाद जियो और रिलायंस जैसी टेलिकॉम कंपनियों ने मेट्रो सिटी में 5G नेटवर्क को उपलब्ध करा दिया है. 5G नेटवर्क रोलआउट होने के बाद भी स्मार्टफोन में लोग 5G नेटवर्क का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. लोगों को 5G नेटवर्क नहीं मिलने पर सरकार ने नाराजगी जतायी है. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/class-iv-employee-of-ranchi-university-fell-from-the-roof-died/">रांची

विश्वविद्यालय का चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी छत से गिरा, मौत)

5G नेटवर्क में हो रही देरी समेत कई मुद्दों पर की जायेगी चर्चा

दूरसंचार विभाग ने आज एक आपात काल बैठक बुलाई है. इस बैठक में सैमसंग, जियोमी, वन प्लस, एप्पल जैसी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों, चिप मेकर कंपनियों, इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग सर्विस सेक्टर के 30 हिस्सेदारों को बुलाया है. दूरसंचार विभाग द्वारा बुलाई गयी आपात काल बैठक में 5G नेटवर्क में देरी, 5G सॉफ्टवेयर अपडेट और 5G नेटवर्क के विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा की जायेगी. बैठक में स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों और टेलिकॉम कंपनियों से यह भी पूछा जायेगा कि क्यों 5G नेटवर्क सपोर्ट को लेकर सॉफ्टवेयर जारी करने में देरी हो रही है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-murder-of-youth-by-jumping-from-stone-police-engaged-in-investigation/">रांची

: पत्थर से कूचकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

फिलहाल सैमसंग के केवल 9 डिवाइस में सपोर्ट कर रहा 5G नेटवर्क

एयटेल की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, सैमसंग के केवल 9 डिवाइस में 5G नेटवर्क सपोर्ट करते हैं. वहीं एप्पल ने केवल iPhone 12 के लिए 5G सॉफ्टवेयर जारी नहीं किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलहाल एप्पल 5G नेटवर्क को लेकर टेस्टिंग कर रहा है. टेस्टिंग का काम पूरा होने के बाद ही एप्पल 5G सपोर्ट सॉफ्टवेयर जारी करेगा. अन्य कंपनियां की बात करें तो सैमसंग, जियोमी, ओपो और वीवो भी अपने स्मार्टफोन में 5G सॉफ्टवेयर अपडेट को लेकर काम कर रही है. इसे भी पढ़ें : तीन">https://lagatar.in/break-on-three-day-fall-sensex-up-294-points-asian-paints-shares-fell-1-78-percent/">तीन

दिनों की गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स में 294 अंकों की बढ़त, एशियन पेंट्स के शेयर 1.78 फीसदी लुढ़के
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही