Search

 
 
 

चंदवा : ग्रामसभा की मनाही के बाद भी सर्वेक्षण करने पहुंचे कर्मी, विरोध के बाद बैरंग लौटे

 
Chandwa : सीएमपीडीआई का माल्हन पंचायत के केकराही, मरमर, देवनदिया गांव में थ्री डी सेस्मीक सर्वेक्षण कार्य चल रहा था, जिसे ग्रामीणों ने बंद करवा दिया था. बंद कार्य को चालू करवाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देशानुसार बीडीओ विजय कुमार और कंपनी के प्रबंधक ने 1 मई को ग्रामसभा में शामिल हुए थे. इस दौरान समझौता करवाकर सर्वेक्षण कार्य को दुबारा प्रारंभ करवाने का प्रयास किया था. मगर ग्रामीण अपनी जिद्द पर अड़े रहे और अपने क्षेत्र में सर्वे नहीं करने देने की बात कही थी. बीडीओ विजय कुमार ने कहा था कि ग्रामीणों की इच्छा के विरुद्ध कार्य नहीं होगा. मगर ग्रामसभा की मनाही के बावजूद गुरुवार को कंपनी के कर्मचारी और अधिकारी पुलिस बल के साथ गांव में पुनः सर्वेक्षण के लिए पहुंच गए. जिसके बाद ग्रामीण भड़क गए. सैंकड़ों की संख्या में गांव की महिलाएं और पुरुष मौके पर पहुंचे और सर्वेक्षण टीम का जमकर विरोध किया. ग्रामीणों के भारी विरोध को देखते हुए कंपनी के लोग बैरंग वापस लौट गए. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-arrested-five-people-who-were-running-away-after-collapsing-the-boundary-in-pandra/">रांची

: पंडरा में बाउंड्री गिराकर भाग रहे पांच लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही