Search

 
 
 

उद्घाटन से पहले ही मुरझाने लगे रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे लगे पौधे

शहर को हराभरा और सुंदर बनाने की मंशा से पिस्कामोड़ ओटीसी ग्राउंड से लेकर राजभवन तक बनाए गए रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे हजारों पौधे लगाए गए हैं. यह कॉरिडोर लगभग पूर्ण हो चुका है और इसका उद्घाटन 19 जून को प्रस्तावित है. लेकिन उद्घाटन से पहले ही इन पौधों की हालत खराब होने लगी है, अधिकांश पौधे मुरझाने लगे हैं.
 

Ranchi : शहर को हराभरा और सुंदर बनाने की मंशा से पिस्कामोड़ ओटीसी ग्राउंड से लेकर राजभवन तक बनाए गए रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे हजारों पौधे लगाए गए हैं. यह कॉरिडोर लगभग पूर्ण हो चुका है और इसका उद्घाटन 19 जून को प्रस्तावित है. लेकिन उद्घाटन से पहले ही इन पौधों की हालत खराब होने लगी है, अधिकांश पौधे मुरझाने लगे हैं.

 

 

लाखों की लागत, लेकिन देखरेख का अभाव

 

इस हरित परियोजना पर लाखों रुपये खर्च किए गए हैं. लगाए गए पौधों की कीमत 50 से 200 रुपये प्रति पौधा बताई जा रही है. इसके बावजूद ऐसी प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं, जिन्हें पर्याप्त धूप की आवश्यकता होती है. जबकि एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे धूप मुश्किल से ही पहुंचती है. नतीजा यह है कि ये पौधे पर्याप्त प्रकाश न मिलने के कारण सूखने लगे हैं.

 

बिना सुरक्षा के पौधे, चोरी भी जारी

कॉरिडोर के बीचोबीच लगाए गए पौधों में कामिनी, वेक्टोरिया, संजीवनी और अरूढ़ जैसे सजावटी पौधे शामिल हैं. लेकिन हैरानी की बात यह है कि इनकी सुरक्षा के लिए न तो कोई घेराबंदी की गई है, और न ही निगरानी की कोई व्यवस्था की गई है. यहां कार्यरत मजदूरों के अनुसार, अब तक करीब 5-10 प्रतिशत पौधे चोरी हो चुके हैं.

 

लापरवाही की मार, मवेशियों से नुकसान

बिना किसी बाड़ या सुरक्षात्मक उपायों के लगाए गए इन पौधों को आवारा मवेशियों और राहगीरों से भी नुकसान पहुंच रहा है. पौधारोपण का कार्य एक महीने से जारी है और लगभग 4 किलोमीटर की लंबाई तक पौधे लगाए जा चुके हैं. लेकिन जिन देखरेख और रखरखाव की अपेक्षा थी, वह अब तक नहीं दिख रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही