Search

 
 
 

आज भी ढिबरी युग में जीने को विवश हैं लातेहार के छगराही टोला के लोग

 
Latehar : जिले के हेरहंज प्रखंड के तासु पंचायत में स्थित है छगराही टोला. इस टोला के लोग पिछले कई वर्षों से बिजली की समस्याओं से ग्रसित हैं. शुक्रवार को छगराही टोला के कई ग्रामीण लातेहार समाहरणालय पहुंचे और डीसी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा. ग्रामीण बताते हैं कि टोला में लगभग 20 परिवार निवास करते हैं. टोला की आबादी लगभग पांच सौ है. छगराही टोला के एक युवक ने बताया कि विगत कुछ वर्ष पहले टोला के 14 घरों में बिजली का कनेक्शन दिया गया था. लेकिन आज सभी घरों में बिजली नहीं जल रही है. या तो उनका संबंध विच्छेद हो गया है या फिर अन्य खराबी आ गयी है. जिन एक दो घरों में बिजली जल भी रही तो उन्हें दो-दो कनेक्शन का बिजली बिल भेजा जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि उसके बाद से आज तक उनके गांवों में न तो बिजली के पोल गाड़े गये और ना ही किसी को कनेक्शन दिया गया. इस कारण वे आज भी ढिबरी युग में रहने को विवश हैं. ग्रामीणों ने कहा कि बिजली नहीं रहने से सबसे अधिक परेशानी बच्चों को हो रही है. बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. ग्रामीणों ने डीसी से बिजली की इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-high-court-orders-investigation-illegal-mining-in-sahibganj-to-cbi/">BREAKING:

हाईकोर्ट ने साहिबगंज में हुए अवैध खनन की जांच CBI को दी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही