Search

 
 
 

रिम्स में अब हर एंबुलेंस की होगी निगरानी, फर्जी लाइसेंस और गलत काम पर जीरो टॉलरेंस

रिम्स परिसर में अनियंत्रित रूप से निजी एंबुलेंस खड़े करने को लेकर रिम्स प्रबंधन ने सख्त रुख अपनाया है. प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फैसला किया है कि परिसर में संचालित सभी निजी एंबुलेंस का विस्तृत डेटा संकलित (स्टोर) किया जाएगा.
 

Ranchi :  रिम्स परिसर में अनियंत्रित रूप से निजी एंबुलेंस खड़े करने को लेकर रिम्स प्रबंधन ने सख्त रुख अपनाया है. प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फैसला किया है कि परिसर में संचालित सभी निजी एंबुलेंस का विस्तृत डेटा संकलित (स्टोर) किया जाएगा.

 

प्रबंधन के अनुसार, जिस एंबुलेंस के पास वैध कमर्शियल लाइसेंस नहीं होगा, उसकी जानकारी संबंधित विभाग को भेजी जाएगी. साथ ही नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी. इससे अवैध रूप से चल रही एंबुलेंस सेवाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी.

 

रिम्स प्रशासन के संज्ञान में यह भी आया है कि कुछ मामलों में एंबुलेंस की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. इसको लेकर भी प्रबंधन ने सख्ती दिखाई है. अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी भी एंबुलेंस को अनैतिक गतिविधियां करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

 

प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि रिम्स परिसर को साइलेंस जोन घोषित किया गया है. ऐसे में सभी एंबुलेंस चालकों को निर्देश दिया गया है कि परिसर में प्रवेश करने के बाद सायरन का उपयोग बंद कर दें. इससे मरीजों और उनके परिजनों को अनावश्यक शोर से राहत मिलेगी.

 

वहीं, रिम्स परिसर में पार्किंग व्यवस्था को भी व्यवस्थित करने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए टेंडर प्रक्रिया फिलहाल चल रही है. टेंडर पूरा होने के बाद स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था तय की जाएगी. इससे परिसर में अव्यवस्था कम होगी और यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सकेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही