Search

 
 
 

मांडर में 43 लाभुकों को अनुग्रह अनुदान, हेशमी में शहीद शेख भिखारी स्टेडियम का उद्घाटन

Ranchi: मांडर प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को प्राकृतिक आपदा, सड़क दुर्घटना और मकान क्षति से प्रभावित 43 लाभुकों के बीच अनुग्रह अनुदान राशि का वितरण कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया. इस दौरान किसानों को गेहूं और चना बीज भी उपलब्ध कराया गया.
 

Ranchi: मांडर प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को प्राकृतिक आपदा, सड़क दुर्घटना और मकान क्षति से प्रभावित 43 लाभुकों के बीच अनुग्रह अनुदान राशि का वितरण कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया. इस दौरान किसानों को गेहूं और चना बीज भी उपलब्ध कराया गया.


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि अनुग्रह अनुदान पीड़ित परिवारों के पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. उन्होंने बताया कि सरकार जनता को कई योजनाओं का लाभ देती है, लेकिन जानकारी के अभाव में कई लोग लाभ से वंचित रह जाते हैं. खासकर प्राकृतिक आपदा या सड़क दुर्घटना में मौत की स्थिति में पोस्टमार्टम आवश्यक है, अन्यथा पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता नहीं मिल पाती.

 

मंत्री ने कहा कि कुछ लोग गांवों में सरकारी योजनाओं को लेकर भ्रम फैलाने का काम करते हैं. ऐसे लोगों से सावधान रहने और योजनाओं का पूरा लाभ उठाने की जरूरत है. उन्होंने मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति को सफलता की कुंजी बताया. कार्यक्रम में BDO चंचला कुमारी, प्रखंड अध्यक्ष मंगा उरांव, सरिता तिग्गा और फिलिप सहाय एक्का मौजूद रहे.

 

हेशमी में शहीद शेख भिखारी स्टेडियम का उद्घाटन


मांडर प्रखंड के हेशमी में शहीद शेख भिखारी स्टेडियम का उद्घाटन और किट वितरण भी मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया. उन्होंने कहा कि नेक इरादे से राहें खुद बनती हैं और इस स्टेडियम का जीर्णोद्धार उसका प्रमाण है. कुछ माह पहले तक जीर्ण अवस्था में पड़ा, यह स्टेडियम अब नए रूप में तैयार है और लोग इसमें खेलने के लिए उत्साहित हैं.


मंत्री ने बताया कि स्टेडियम में प्रतिदिन लगभग 200 युवा खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंचते हैं, जिसमें लड़कियों की संख्या भी सराहनीय है. उन्होंने घोषणा की कि नए साल में यहां एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा तथा जल्द ही युवाओं के लिए लाइब्रेरी भी शुरू की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही