Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

INDIA vs SA : कैप्टन राहुल बोले- रांची में खेलना हमेशा रहा है खास

झारखंड की राजधानी रांची में क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर है. 30 नवंबर को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर है. 30 नवंबर को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा.

 

भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैच से जुड़ी कई अहम बातों पर खुलकर चर्चा की. उन्होंने कहा कि रांची में खेलना हमेशा खास रहा है, क्योंकि यह शहर क्रिकेट की धड़कनों से भरा हुआ है. अगर महेंद्र सिंह धोनी स्टेडियम में मैच देखने आते हैं, तो वह पल हमारे लिए बहुत खास होगा.

 

परिस्थिति के अनुसार टीम कर चुकी है अपनी प्लानिंग 

केएल राहुल ने बताया कि टीम परिस्थिति के अनुसार अपनी प्लानिंग कर चुकी है. उन्होंने कहा कि इस विकेट पर शुरुआत में बैटिंग थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है, लेकिन मिडिल ओवर्स में रन बनाने के अवसर जरूर मिलेंगे.

 

डेथ ओवर्स में टीम की बॉलिंग यूनिट काफी मजबूत है और सभी गेंदबाज अपनी-अपनी भूमिका को लेकर स्पष्ट हैं. एक-एक रन उतने ही महत्वपूर्ण है जितने चार और छह रन. 

 

ऋषभ पंत पर फैसला मैच के दिन

केएल राहुल ने ऋषभ पंत की भूमिका पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि अंतिम निर्णय मैच के दिन ही होगा. पंत भी टीम में हैं और वह शानदार फॉर्म में हैं. यह कल ही तय हो पाएगा कि वह विकेटकीपिंग करेंगे या सिर्फ बैटिंग पर ध्यान देंगे.

 

 केएल राहुल ने और क्या कहा

•    केएल राहुल ने कहा कि स्पिन के खिलाफ लगातार संघर्ष करना चिंता का विषय है.
•    बल्लेबाजों को तकनीकी और रणनीतिक बदलावों की तलाश करनी होगी.
•    विराट कोहली के कड़े ट्रेनिंग सत्र के बारे में पूछे जाने पर राहुल ने वनडे प्रारूप में स्ट्राइक रोटेशन के महत्व को स्वीकार किया.
•    कोहली और रोहित शर्मा की मौजूदगी टीम को आत्मविश्वास देती है.
•    रविंद्र जडेजा की वापसी का स्वागत करते हुए राहुल ने कहा कि उनका अनुभव टीम के लिए बहुत बड़ा है.
•    रुतुराज गायकवाड़ को लेकर राहुल ने कहा कि वह एक शानदार खिलाड़ी हैं और उन्हें मौका देने के लिए देख रहे हैं.
•    ऋषभ पंत की भूमिका पर राहुल ने कहा कि अंतिम निर्णय मैच के दिन ही होगाय
•    महेंद्र सिंह धोनी के अपने शहर में मैच देखने आने की संभावना पर राहुल ने कहा कि उनकी मौजूदगी टीम को ऊर्जा देती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही