Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला : उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 5 लीटर महुआ शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Gumla :  उत्पाद विभाग ने गुरुवार सुबह जिले के चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. चैनपुर बाजार टांड़ स्थित महुआ शराब विक्रेता सुमित टोप्पो और मेरी टोप्पो के घर छापेमारी कर विभाग ने 5 लीटर महुआ शराब जब्त की और मौके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया.  

 

अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई छापेमारी

उत्पाद विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यह छापेमारी अवैध शराब के फैलते कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई थी. इस कार्रवाई के बाद से अवैध शराब विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है, और कई विक्रेताओं ने अपना कारोबार बंद करने पर विचार करना शुरू कर दिया है.

स्वस्थ और सुरक्षित समाज की दिशा में सकारात्मक कदम

छापेमारी दल में अवर निरीक्षक उत्पाद, उत्पाद सिपाही और सशस्त्र गृहरक्षक बल के जवान शामिल थे. उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब बनाने, बेचने या संग्रह करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. विभाग की इस मुहिम से स्थानीय लोगों में संतोष और भरोसे का माहौल बना है. लोगों ने विभाग की पहल का स्वागत करते हुए इसे स्वस्थ और सुरक्षित समाज की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही