Search

 
 
 

Exclusive: दुमका में झंडोत्तोलन को लेकर DIG-डीसी में विवाद, DC ने सरकार को लिखा पत्र

 
Saurav Singh Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड की उपराजधानी दुमका में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ध्वजारोहण करेंगे. इस कार्यक्रम को लेकर दो दिन पहले दुमका रेंज के डीआईजी सुदर्शन मंडल और डीसी डीसी ए डोडे के बीच विवाद हो गया है. इसे लेकर डीसी ए डोडे ने रविवार को सरकार को पत्र लिखा है. इसे पढ़ें- Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-dig-dc-dispute-over-flag-hoisting-in-dumka-dc-wrote-a-letter-to-the-government/">Exclusive:

दुमका में झंडोत्तोलन को लेकर DIG-डीसी में विवाद, DC ने सरकार को लिखा पत्र

जानें क्या है विवाद का कारण

डीसी के द्वारा सरकार को लिखे पत्र में कहा गया है कि दुमका जिले में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य समारोह पुलिस लाइन में होना तय हुआ है. जिसमें राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा. इसके लिए पिछले कई दिनों से तैयारी की जा रही है. इसी क्रम में रविवार को संपूर्ण कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास किया गया. इसमें यह देखा गया कि डीआईजी दुमका द्वारा कार्यक्रम मंच की व्यवस्था, विशिष्ट अतिथियों के आगमन के संबंध में अलग-अलग दिशा-निर्देश अधिकारियों को दे रहे थे, और पूर्वाभ्यास में परेड का निरीक्षण इनके द्वारा किया गया. जिसके कारण अधिकारियों और अधीनस्थ कर्मियों में असमंजस और दुविधा की स्थिति उत्पन्न हो रही थी. जिसका प्रभाव मुख्य समारोह स्थल पर पड़ सकता है. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-used-to-snatch-girlfriends-to-fulfill-their-hobby-four-arrested-weapons-recovered/">जमशेदपुर

: गर्लफ्रेंड का शौक पूरा करने के लिए करते थे छिनतई, चार गिरफ्तार, हथियार बरामद

मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का किया अनुरोध

डीसी के द्वारा सरकार को लिखे पत्र में कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह का संचालन और परेड का निरीक्षण डीआईजी दुमका के मार्गदर्शन और नेतृत्व में किया जाएगा. इस पर स्पष्ट मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की कृपा की जाए. डीसी के द्वारा इस पत्र की प्रतिलिपि गृह सचिव और डीजीपी को भी भेजी गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही