Search

 
 
 

EXCLUSIVE: झारखंड गृह विभाग में रिटायर होने के 25 महीने बाद भी काम कर रहा था कर्मी, हुआ फरार

 
Saurav Singh Ranchi: झारखंड गृह विभाग में रिटायर होने के 25 महीने बाद भी एक कर्मी काम कर रहा था. मामला संज्ञान में आने के बाद वो कर्मी फरार हो गया. गृह विभाग में होमगार्ड का जवान रघुराम राम रिटायर होने के बाद भी ड्यूटी कर रहा था. रघुराम साल 2022 के अक्टूबर महीने में ही रिटायर हो गया था. इसके बाद भी वह ड्यूटी कर रहा था और सरकारी वेतन पा रहा था. होमगार्ड विभाग के द्वारा विभागीय समीक्षा के दौरान यह जानकारी सामने आई, जिसके बाद होमगार्ड का जवान रघुराम फरार हो गया है. इसे लेकर होमगार्ड विभाग के द्वारा एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें -केजरीवाल">https://lagatar.in/kejriwal-fears-that-voters-will-be-prevented-from-casting-their-votes-on-the-day-of-elections-said-bjp-will-face-a-huge-defeat/">केजरीवाल

को आशंका,  चुनाव वाले दिन मतदाताओं को वोट डालने से रोका जायेगा…कहा, भाजपा की बुरी हार होगी

हजारीबाग जिले में होमगार्ड की बहाली में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा

हजारीबाग जिले में होमगार्ड की बहाली में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया गया है. सरकारी दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर 23 लोगों को गृहरक्षक के रूप में बहाल कर दिया गया. इनमें छह बिहार के हैं. अवैध तरीके से उनसे सरकारी ड्यूटी भी करायी गयी. हद तो यह है कि किसी की ट्रेनिंग भी नहीं करायी गयी. वहीं इसके एवज में उनको अवैध तरीके से सरकारी राशि का भुगतान भी किया गया. इससे सरकार को एक करोड़ तीन लाख 72 हजार 734 रुपये का नुकसान हुआ. उक्त राशि का भुगतान नौ अक्तूबर 2020 से 18 अक्तूबर 2024 तक फर्जी गृहरक्षकों के खाते में किया गया. होमगार्ड डीजी अनिल पालटा के निर्देश पर हुई जांच में मामले का खुलासा हुआ है. डीजी के आदेश पर हजारीबाग होमगार्ड के समादेष्टा रोहित आनंद ने लोहसिंघना थाना में केस दर्ज कराया है. इसमें होमगार्ड के गिरिडीह जिला समादेष्टा रवि कुमार कुजूर, झारखंड पुलिस के दारोगा चमरा मिंज और हजारीबाग होमगार्ड के पूर्व समादेष्टा विनय कुमार नाम के व्यक्ति के अलावा 23 फर्जी गृह रक्षकों सहित अन्य को आरोपी बनाया गया है. इसे भी पढ़ें - JSSC">https://lagatar.in/stay-on-jssc-cgl-exam-result-continues-hc-seeks-status-report-of-investigation/">JSSC

CGL परीक्षा के रिजल्ट पर रोक जारी, HC ने मांगी जांच की स्टेट्स रिपोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही