Search

 
 
 

EXCLUSIVE: छत्तीसगढ़ ऑपरेशन का असर- दो बड़े नक्सली फरार, एक झारखंड में छिपा, दूसरा नेपाल भागा

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के तेज ऑपरेशन का बड़ा असर अब साफ दिखने लगा है. लगातार दबाव के चलते नक्सल संगठन के शीर्ष स्तर में भगदड़ की स्थिति बन गई है. सूत्र के अनुसार, दो बड़े नक्सली लीडर छत्तीसगढ़ छोड़कर फरार हो गए हैं—इनमें से एक झारखंड में छिपा हुआ है, जबकि दूसरा नेपाल भाग गया है.
 

Ranchi : छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के तेज ऑपरेशन का बड़ा असर अब साफ दिखने लगा है. लगातार दबाव के चलते नक्सल संगठन के शीर्ष स्तर में भगदड़ की स्थिति बन गई है. सूत्र के अनुसार, दो बड़े नक्सली लीडर छत्तीसगढ़ छोड़कर फरार हो गए हैं—इनमें से एक झारखंड में छिपा हुआ है, जबकि दूसरा नेपाल भाग गया है.

 

सूत्रों के मुताबिक, बस्तर में चल रहे संयुक्त ऑपरेशन से नक्सलियों का नेटवर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ है. जंगलों में लगातार सर्च अभियान और खुफिया इनपुट के आधार पर की जा रही कार्रवाई से शीर्ष नेतृत्व खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है.

 

झारखंड में छिपे लीडर की तलाश तेज

सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला है कि फरार नक्सली लीडरों में से एक झारखंड के किसी इलाके में शरण लिए हुए है. इसे लेकर झारखंड पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं और सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

 

नेपाल भागा दूसरा बड़ा चेहरा

वहीं दूसरा नक्सली लीडर देश छोड़कर नेपाल भाग गया है. माना जा रहा है कि वह वहां से संगठन को फिर से संगठित करने की कोशिश में है, हालांकि सुरक्षा एजेंसियां उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं.

 

इसी बीच बस्तर में कई नक्सलियों के सरेंडर की खबरें भी सामने आई हैं. लंबे समय से सक्रिय कई कमांडर आत्मसमर्पण कर रहे हैं, जिससे संगठन का मनोबल टूटता नजर आ रहा है.

 

विशेषज्ञों का मानना है कि छत्तीसगढ़ में चल रहे ऑपरेशन ने नक्सल आंदोलन को निर्णायक मोड़ पर ला खड़ा किया है. अगर फरार लीडरों को जल्द पकड़ लिया जाता है, तो संगठन को बड़ा झटका लग सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही