Search

 
 
 

लातेहारः अवैध कोयला लदा हाइवा जब्त, केस दर्ज

जिला खनन निरीक्षक पद्मलोचन ओहदार के नेतृत्व में टीम ने मनिका-हेरहंज रोड पर बिशुनबांध के समीप अवैध कोयला लदे एक हाइवा (जेएच 02 बीटी 2176) को जब्त किया. हाइवा पर करीब 40 टन कोयला लदा था. टीम को देख हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.
 

Latehar : लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर जिला खनन विभाग ने अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. इसी क्रम में जिला खनन निरीक्षक पद्मलोचन ओहदार के नेतृत्व में टीम ने मनिका-हेरहंज रोड पर बिशुनबांध के समीप अवैध कोयला लदे एक हाइवा (जेएच 02 बीटी 2176) को जब्त किया. हाइवा पर करीब 40 टन कोयला लदा था. टीम को देख हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. हाइवा में कोयला से संबंधित वैध कागजात नहीं पाया गया.

 


जब्त हाइवा को मटलोंग पिकेट में रखा गया है. खान निरीक्षक ने हाइवा के मालिक व चालक के खिलाफ मनिका थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिला खनन पदाधिकारी नदीम शफी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही