Search

 
 
 

रामनवमी को लेकर चौकस रहें अधिकारी व मजिस्ट्रेटः लातेहार डीसी

डीसी ने सभी मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थलों पर सतर्कता व सक्रियता के साथ कार्य करें. किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें. पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है.
 

Latehar : लातेहार जिला प्रशासन रामनवमी का त्योहार शांति व सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराने की तैयारी में जुटा हुआ है. डीसी उत्कर्ष गुप्ता व एसपी कुमार गौरव ने संबंधित अधिकारियों व मजिस्ट्रेटों को पर्व के दौरान पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिये हैं. दोनों पदाधिकारियों ने बुधवार को टाउन हॉल में जिले में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेटों व पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की.


डीसी ने सभी मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थलों पर सतर्कता व सक्रियता के साथ कार्य करें. किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें. पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है. सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें.

 


उन्होंने कहा कि रामनवमी जिलेवासियों के लिए आस्था और उल्लास का पर्व है. इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने अधिकारियों को सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया.  लातेहार व महुआडांड़ एसडीओ, सभी बीडीओ व सीओ को जुलूस निकलने से पहले रूट का निरीक्षण क  संवेदनशील स्थलों को चिह्नित करने का निर्देश दिया.


एसपी ने सभी मजिस्ट्रेटों को समय पर अपने प्रतिनियुक्ति स्थलों पर पहुंच जाने का निर्देश दिया. कहा कि पुलिस अधिकारी जुलूस के साथ घ्वनि मापक यंत्र लेकर चलेंगे, ताकि समितियां तय मापदंड से अधिक तेज गाना नहीं बजा पाएं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही