Search

 
 
 

Exclusive: मेदिनीनगर के होटल कर्मी ने प्रिंस खान गिरोह के लिए उगाही की 30 लाख

झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है. राज्य में कारोबारियों और आम लोगों को डरा-धमकाकर उससे जुड़े लोग लगातार वसूली कर रहे हैं. ताजा मामले में बड़ा खुलासा हुआ है कि पलामू प्रमंडल में लेवी (रंगदारी) वसूली का काम मेदिनीनगर के रिवर रिजॉर्ट होटल में काम करने वाला अभिषेक कर रहा था.
 

Ranchi: झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है. राज्य में कारोबारियों और आम लोगों को डरा-धमकाकर उससे जुड़े लोग लगातार वसूली कर रहे हैं. ताजा मामले में बड़ा खुलासा हुआ है कि पलामू प्रमंडल में लेवी (रंगदारी) वसूली का काम मेदिनीनगर के रिवर रिजॉर्ट होटल में काम करने वाला अभिषेक कर रहा था.

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अभिषेक बीते दो महीनों में पलामू के व्यापारियों व अन्य लोगों से करीब 30 लाख रुपये की उगाही की. वसूली गई रकम अलग-अलग माध्यमों से गिरोह तक पहुंचाई जाती थी. जांच में यह भी सामने आया है कि मेदिनीनगर के एक बड़े कारोबारी हर महीने लेवी देते है.

 

धनबाद पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि वसूली गई रकम में से करीब 18 लाख रुपये बोकारो निवासी सुरेश ओझा को दिए गए. माना जा रहा है कि सुरेश ओझा इस पूरे नेटवर्क की अहम कड़ी है, जो रकम को आगे गिरोह तक पहुंचाने का काम करता था.

 

पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी कई लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है. पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए कॉल डिटेल, तकनीकी साक्ष्य और बैंकिंग ट्रांजैक्शन की जांच की जा रही है. संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी भी जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही