Search

 
 
 

सांसद वीडी राम ने लोस में उठाई पलामू-गढ़वा की पेयजल समस्या

सांसद वीडी राम ने बुधवार को लोकसभा में पलामू व गढ़वा जिले में पेयजल संकट का मुद्दा उठाया. उन्होंने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना के क्रियान्वयन में गंभीर अनियमितताओं की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया.
 

Medininagar : पलामू के सांसद वीडी राम ने बुधवार को लोकसभा में पलामू व गढ़वा जिले में पेयजल संकट का मुद्दा उठाया. उन्होंने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना के क्रियान्वयन में गंभीर अनियमितताओं की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया. कहा कि सरकारी अभिलेखों में दोनों जिलों में 75 से 80 प्रतिशत तक योजना का कवरेज दर्शाया गया है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है.

 

सांसद ने बताया कि पलामू के छतरपुर, चैनपुर, हुसैनाबाद, पांडू, पाटन व सदर मेदिनीनगर प्रखंड समेत गढ़वा जिले के कांडी, मझिआंव, भंडरिया, रमना, भवनाथपुर व मेराल प्रखंड के अधिकतर गांवों में नल कनेक्शन या तो निष्क्रिय हैं या हफ्तों में एक बार ही पानी की आपूर्ति हो रही है. कई जगहों पर बिना स्थायी जलस्रोत के ही पाइपलाइन बिछा दी गई है. जबकि अधूरी ओवरहेड टंकियों के बावजूद कार्य पूर्णता का प्रमाणपत्र जारी कर दिए गए हैं.

 

 

उन्होंने कहा कि स्थिति यह है कि हजारों परिवार आज भी हैंडपंप, कुएं व तालाब के पानी पर निर्भर हैं. जबकि कागजों में योजनाओं को पूर्ण दिखाया जा चुका है. उन्होंने भौतिक सत्यापन कराकर दोषी अधिकारियों व एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. कहा कि पलामू व गढ़वा दोनों सूखा-प्रभावित व आकांक्षी जिले हैं. उन्होंने जल शक्ति मंत्रालय से मांग की कि दोनों जिलों में योजना की उच्चस्तरीय जांच कराकर प्रभावित गांवों में स्थायी जलस्रोत के साथ नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही