Search

 
 
 

रेलवे GM ने धनबाद-गया रेलखंड पर 180 किमी/घंटा स्पीड ट्रायल का किया निरीक्षण

जीएम छत्रसाल सिंह निरीक्षण ट्रेन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से रवाना होकर धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे. निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक, सिग्नल सिस्टम व अन्य तकनीकी पहलुओं का अवलोकन किया.
 

Dhanbad : पूर्व-मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के जीएम छत्रसाल सिंह ने गया-धनबाद रेलखंड पर स्पीड ट्रायल का निरीक्षण किया. इस दौरान ट्रैक की गति क्षमता 160 किमी/घंटा से बढ़ाकर 180 किमी/घंटा करने का परीक्षण किया गया.


जीएम छत्रसाल सिंह निरीक्षण ट्रेन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से रवाना होकर धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे. निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक, सिग्नल सिस्टम व अन्य तकनीकी पहलुओं का अवलोकन किया.

 


जीएम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अप्रैल 2025 में इस रेलखंड पर 160 किमी/घंटा की स्पीड का सफल परीक्षण किया गया था. अब लक्ष्य 180 किमी/घंटा की रफ्तार हासिल करना है. ताकि भविष्य में हाई स्पीड ट्रेनों का संचालन संभव हो सके. उन्होंने कहा कि गया से धनबाद तक रेलखंड पर स्वचालित सिग्नल प्रणाली, ट्रैक अपग्रेडेशन व कवरिंग कार्य तेजी से चल रहा है. स्पीड ट्रायल के दौरान तकनीकी इनपुट लिए गए जिनका विश्लेषण कर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.


जीएम ने यह भी बताया कि प्लेटफॉर्म और अन्य यात्री सुविधाओं के विकास का कार्य भी जारी है. ताकि हाई स्पीड ट्रेनों के परिचालन के अनुरूप आधारभूत संरचना तैयार की जा सके. रेलवे की योजना के तहत दिल्ली-मुंबई व दिल्ली-हावड़ा जैसे प्रमुख रूटों पर हाई स्पीड ट्रेनों का परिचालन प्रस्तावित है. इसी कड़ी में गया-धनबाद रेलखंड पर यह स्पीड ट्रायल किया गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही