Search

 
 
 

CM हेमंत से महंत ओम प्रकाश शरण ने की मुलाकात, रामनवमी में शामिल होने का आमंत्रण

हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में तपोवन मंदिर, निवारनपुर के महंत ओम प्रकाश शरण के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की.
 

Ranchi : हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में तपोवन मंदिर, निवारनपुर के महंत ओम प्रकाश शरण के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की.

 

प्रतिनिधिमंडल में मंदिर समिति के सदस्य प्रणय कुमार वर्मा, अयोध्या दास एवं आशुतोष दास शामिल थे. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले रामनवमी महोत्सव में सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया.

 

मुख्यमंत्री ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए सभी को राम नवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से अपील की कि वे इस पर्व को सद्भाव, भाईचारा और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं, ताकि समाज में एकता और सौहार्द बना रहे.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही