Search

 
 
 

EXCLUSIVE: झारखंड पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी, विदेश में कर रहा फ्लाइट से सफर, तस्वीर आयी सामने

 
Saurav Singh Ranchi: झारखंड पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी, इन दिनों विदेश रहकर हवाई यात्रा कर रहा है. जिसकी एक तस्वीर सामने आयी है. हम बात कर रहे हैं, जेल में बंद अपराधी अमन साहू और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े सुनील मीणा के. जिसकी गिरफ्तारी झारखंड समेत कई अन्य राज्यों की पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है. सुनील मीणा मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के घडसाना के नयी मंडी का रहने वाला है. सुनील लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विश्वस्त लोगों में रह चुका है. वर्क वीजा पर भारत से मलेशिया गया सुनील कुआलालमपुर में रहने के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा, गोल्डी बरार और संपत नेहरा के जरिये लॉरेंस के संपर्क में आया और मलेशिया से ही अपराध की दुनिया में अपनी जड़ें जमाने लगा. वह लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर राजस्थान और पंजाब के कई जिलों में हत्या, रंगदारी वसूली, फायरिंग जैसे घटनाओं को अंजाम दिलाने लगा. इसे भी पढ़ें -लोकसभा">https://lagatar.in/garry-kasparovs-entry-in-lok-sabha-elections-taunted-rahul-should-win-from-rae-bareli-seat-before-becoming-chess-champion/">लोकसभा

चुनाव में गैरी कास्परोव की इंट्री, तंज कसा, शतरंज का चैंपियन बनने से पहले राहुल को रायबरेली सीट से जीतना चाहिए…

विदेश से ही आपराधिक गिरोहों से रिक्रूटमेंट का काम कर रहा सुनील

झारखंड पुलिस की एटीएस ने सुनील का पासपोर्ट रद्द करा दिया है और वह एटीएस के डीएसपी व एसआई साहू को गोली मारने से जुड़े मामले में वांछित है. राजस्थान पुलिस और दिल्ली स्पेशल सेल की जांच में यह बात सामने आयी है कि पासपोर्ट रद्द होने के बाद सुनील मीणा डंकी रूट के जरिये सिंगापुर, ईरान, मेक्सिको होते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) में दाखिल हो चुका है. वह वहीं से अमन साहू गैंग के लिए पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के आपराधिक गिरोहों से रिक्रूटमेंट का काम कर रहा है. साथ ही सुनील मयंक सिंह के साथ बैठकर झारखंड, बंगाल, छत्तीसगढ के कोल और ट्रांसपोर्ट कंपनियों से रंगदारी वसूली का पिच तैयार कर पलामू सेंट्रल जेल में बंद अमन साहू के गैंग का प्रभाव बढ़ा रहा है.

अमन साहू गैंग से जुड़ा है सुनील मीणा

सुनील मीणा लॉरेंस गैंग के अलावा झारखंड के डॉन अमन साहू के राइट हैंड माने जाने वाले मयंक सिंह से जुड़ा और आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिलाने लगा. अमन साहू गैंग के इशारे पर सुनील मीणा ने ही झारखंड में कोल ट्रांसपोर्ट कर रही छत्तीसगढ़ की आरकेटीसी कंपनी के कोरबा स्थित ऑफिस में अधिकारियों पर फायरिंग करायी थी. सुनील मीणा ने इस कंपनी के डायरेक्टर सुशील सिंघल की हत्या की नीयत से रायपुर स्थित कंपनी के हेड ऑफिस पर फायरिंग करावायी थी.

विदेश से झारखंड में आपराधिक गिरोह चला रहे दो मोस्टवांटेड को भारत लाने की कवायद होगी तेज:

विदेश में बैठकर झारखंड में आपराधिक गिरोह चला रहे दो मोस्ट वांटेड अपराधियों को भारत लाने की कवायद तेज होगी. इसे लेकर बीते दिनों झारखंड के डीजीपी और एनआईए के डीजी के बीच चर्चा भी हुई है. इन दोनों मोस्ट वांटेड अपराधियों में धनबाद पुलिस के लिए चुनौती बने प्रिंस खान और अमन साहू गिरोह के मयंक सिंह उर्फ सुनील सिंह मीणा शामिल हैं. ये दोनों अपराधी विदेश में रहकर झारखंड में अपने शूटर के माध्यम से आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिला रहे हैं. प्रिंस खान जहां शारजाह में रहकर तो वहीं अमन साहू गिरोह का सुनील मीणा मलेशिया में रहकर गिरोह का संचालन कर रहा है और हत्या रंगदारी जैसी घटनाओं को अंजाम दिलाकर पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है. इसे भी पढ़ें -पुरी">https://lagatar.in/congress-candidate-sucharita-mohanty-refuses-to-contest-elections-from-puri-lok-sabha-seat-returns-ticket/">पुरी

लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुचारिता मोहंती का चुनाव लड़ने से इनकार, टिकट लौटाया…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही