Search

 
 
 

Exclusive: CID के पास 50 से अधिक चर्चित मामले लंबित, समीक्षा के बावजूद नहीं सुलझ पा रहे कई कांड

झारखंड पुलिस की विशेष जांच एजेंसी सीआईडी (CID) के पास एसटी-एससी अत्याचार, जमीन माफियाओं की गतिविधियों, अवैध कोयला कारोबार, गुमशुदगी और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े 50 से अधिक चर्चित मामले लंबित हैं. इनमें कई ऐसे कांड शामिल हैं, जिनकी जांच वर्षों से चल रही है.
 

Ranchi :  झारखंड पुलिस की विशेष जांच एजेंसी सीआईडी (CID) के पास एसटी-एससी अत्याचार, जमीन माफियाओं की गतिविधियों, अवैध कोयला कारोबार, गुमशुदगी और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े 50 से अधिक चर्चित मामले लंबित हैं. इनमें कई ऐसे कांड शामिल हैं, जिनकी जांच वर्षों से चल रही है. 

 

सूत्रों के अनुसार, लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर सीआईडी मुख्यालय स्तर पर लगातार समीक्षा की जा रही है. अधिकारियों को पुराने और संवेदनशील मामलों में जांच तेज करने और लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है. इसके बावजूद कई महत्वपूर्ण मामलों में अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आए हैं. 

 

जानकारी के मुताबिक, रांची जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलावा ठाकुरगांव थाना क्षेत्र से जुड़े करीब पांच मामले सीआईडी के पास लंबित हैं. इन मामलों की जांच लंबे समय से चल रही है. लेकिन अब तक कई मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी या अंतिम रिपोर्ट दाखिल नहीं हो सकी है.

 

इसी तरह गढ़वा जिले से जुड़े दो से अधिक चर्चित मामले भी सीआईडी के पास लंबित पड़े हैं. वहीं रामगढ़, हजारीबाग समेत कई अन्य जिलों से जुड़े मामले भी जांच के दायरे में हैं, जिनका निष्पादन अभी तक नहीं हो सका है.

 

सूत्रों का कहना है कि कई मामलों में साक्ष्य जुटाने, गवाहों के बयान और तकनीकी जांच की प्रक्रिया लंबी होने के कारण जांच प्रभावित हुई है. हालांकि सीआईडी अब सभी लंबित मामलों का चरणबद्ध तरीके से रिव्यू कर रही है और अधिकारियों को जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है.

 

लंबे समय से लंबित मामलों को लेकर पीड़ित परिवारों और आम लोगों के बीच भी सवाल उठ रहे हैं. लोगों का कहना है कि गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों का जल्द खुलासा होना चाहिए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित हो सके. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही