Search

 
 
 

West Singhbhum News: बायोमैट्रिक हाजिरी के विरोध में चार लौह अयस्क खदानों का कामकाज ठप

Nowamundi (Amit Kumar): बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू किए जाने के विरोध में सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के किरीबुरू, मेघाहातुबुरु, गुवा और चिड़िया लौह अयस्क खदानों में श्रमिकों ने कामकाज ठप कर दिया. प्रथम पाली से ही कर्मचारियों ने बायोमैट्रिक से हाजिरी लगाने से इनकार कर दिया.
 

Nowamundi : बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू किए जाने के विरोध में सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के किरीबुरू, मेघाहातुबुरु, गुवा और चिड़िया लौह अयस्क खदानों में श्रमिकों ने कामकाज ठप कर दिया. प्रथम पाली से ही कर्मचारियों ने बायोमैट्रिक से हाजिरी लगाने से इनकार कर दिया.  जिससे उत्पादन, लोडिंग और परिवहन कार्य प्रभावित रहे. श्रमिकों का आरोप है कि पुरानी पंचिंग कार्ड व्यवस्था को अचानक बंद कर दिया गया. टाइम ऑफिस पहुंचने पर उन्हें न पंचिंग कार्ड मिले, न रजिस्टर और न ही टाइम कीपर मौजूद थे. इससे कर्मचारियों में नाराजगी हो गयी और कई स्थानों पर विरोध-प्रदर्शन हुआ.


मजदूर नेताओं का कहना है कि बायोमैट्रिक व्यवस्था को यूनियनों की सहमति और स्पष्ट लिखित आदेश के बिना लागू किया जा रहा है. उनका दावा है कि मामला मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) के समक्ष विचाराधीन है, इसलिए अंतिम निर्णय तक पुरानी व्यवस्था जारी रहनी चाहिए. चारों खदानों में कामकाज प्रभावित होने से सेल को भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है. वहीं प्रबंधन और श्रमिक संगठनों के बीच टकराव बढ़ने से विवाद के और गहराने के संकेत मिल रहे हैं. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही