Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: पक्षकारों की सहमति से 111 मामलाें का निष्पादन

Hazaribagh: सिविल कोर्ट परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले शनिवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रभारी सत्य प्रकाश सिन्हा की देखरेख में पक्षकारों की आपसी सहमति के आधार पर कुल 111 मामलों का निष्पादन किया गया. इस लोक अदालत में कुल 2 करोड़ 79 लाख 61 हजार 693 रुपये पर पक्षकारों के बीच सहमति बनी. इस दौरान सबसे अधिक भू-अर्जन के 84 मामलों का निष्पादन किया गया, जिसमें 50 लाख 12 हजार 64 रुपये पर सहमति बनी. वहीं चेक बाउंस से संबंधित 81 मामलों का निष्पादन किया गया, जिसमें 2 करोड़ 43 लाख 96 हजार 834 रुपये पर सहमति बनी. इसके अलावा बिजली से संबंधित छह और बैंक रिकवरी के 15 मामलों का भी निपटारा किया गया. वहीं, सुलहनीय आपराध के तीन, चेक बाउंस के एक और एमवी एक्ट के दो मामलों का निपटारा पक्षकारों की आपसी सहमति के आधार पर किया गया. डालसा के सचिव गौरव खुराना ने बताया कि झालसा के निर्देशानुसार हजारीबाग सिविल कोर्ट परिसर में आयोजित विशेष लोक अदालत में पक्षकारों के बीच बातचीत कर मामलों में सुलह कराया गया. इस विशेष लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक संख्या में भूमि अधिग्रहण, राजस्व, डीसी, एसडीएम, एलआरडीसी कोर्ट व मोटर परिवहन के मामले से संबंधित मामलों का निष्पादन करना था. उन्होंने संबंधित न्यायिक पदाधिकारियों, हजारीबाग बार संघ के अधिवक्ताओं, फाइनेंस कंपनियों के संबंधित पदाधिकारियों और पक्षकारों को धन्यवाद दिया. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/effect-of-monsoon-seen-in-jharkhand-rain-occurred-in-many-cities-of-state-people-got-relief-from-the-heat/">झारखंड

में दिखा मानसून का असर, राज्य के कई शहरों में हुई बारिश…गर्मी से मिली लोगों को राहत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही