Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ - बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता की कोरोना से मौत, रिम्स में थे भर्ती

Advertisement
Advertisement

Ramgarh: रामगढ़ अंचल में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनाराम सोरेन की रविवार को कोरोना से मौत हो गयी. वे रांची के रिम्स में भर्ती थे. कोरोना से संक्रमित सुनाराम को 15 अप्रैल को रामगढ़ के होप हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. वहां स्थिति में सुधार नहीं आने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था.

हंसमुख स्वभाव के थे सुनारामः उपायुक्त

रामगढ़ उपायुक्त संदीप सिंह ने कहा कि सुनाराम सोरेन कार्यपालक अभियंता रामगढ़ अंचल के पद पर रहते हुए कई बेहतरीन कार्य किये थे. उनकी लगन, निष्ठा और हंसमुख स्वभाव को सभी याद रखेंगे. संकट की इस घड़ी में जिला प्रशासन उनके परिवार के साथ है. हम उनकी आत्मा की शांति की कामना करते हैं. जिला प्रशासन सुनाराम सोरेन के परिवार के साथ है. बता दें कि पूरा राज्य कोरोना से पीड़ित है. इसमें बीते चौबीस घंटे के आंकड़े देखें, तो रामगढ़ जिले में 309 संक्रमित पाये गये हैं, वहीं 5 की मौत भी हो चुकी है.

 

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही