Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुले, Axis, ICICI और ONGC टॉप गेनर

LagatarDesk : बेहतर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स">https://www.bseindia.com/">सेंसेक्स

और निफ्टी">https://www.nseindia.com/">निफ्टी

दोनों इंडेक्स आज हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स ने 48 हजार के स्तर को पार कर लिया है. वहीं निफ्टी भी 14500 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. आज के कारोबार में बैंक और फाइनेंशियल सेक्‍टर में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है. वहीं मेटल शेयरों में भी आज अच्‍छा एक्‍शन देखने को मिल रहा है.

ICICI बैंक के शेयरों में 4.5 फीसदी की तेजी

सेंसेक्‍स 600 अंकों की तेजी के साथ 48,479 के आस पास ट्रेड कर रहा है. वहीं निफ्टी भी 150 अंकों मजबूत होकर 14500 के करीब ट्रेड कर रहा है. ICICI बैंक के नतीजों के बाद इसके शेयरों में लगभग 4.5 फीसदी का उछाल आया है. एक्सिस बैंक और ONGC  टॉप गेनर्स की लिस्‍ट में हैं. वहीं एचसीएल टेक और Dr Reddy’s आज के टॉप लूजर्स की सूची में हैं.

ग्लोबल मार्केट में लिवाली

ग्‍लोबल संकेतों की बात करें तो DOW FUTURES  में निवेशक सर्तक होकर कारोबार कर रहे हैं. वहीं आज एशियाई बाजारों में लिवाली की स्थिति देखने को मिल रही है.

टॉप गेनर और टॉप लूजर्स

आज के कारोबार में लॉर्जकैप शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. 30 शेयरों वाले सेंसेक्‍स के 26 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. वहीं 4 शेयर लाल निशान पर कारार कर रहे हैं. ICICI बैंक में 4.5 फीसदी का उछाल है. वहीं एक्सिस बैंक के शेयर भी 3 फीसदी मजबूत हुए है. SBI, अल्‍ट्राटेक सीमेंट,  ONGC, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, नेस्‍ले इंडिया और आरआईएल आज के टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल हैं. वहीं एचसीएल टेक, सनफार्मा और पॉवरग्रिड टॉप लूजर्स की श्रेणी में शामिल हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही