Search

 
 
 

ग्रामीण विकास घोटाले के आरोपी कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार ने किया सरेंडर

ग्रामीण विकास घोटाले के आरोपी कार्यापलक अभियंता संतोष कुमार ने पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में सरेंडर कर दिया. ईडी ने पिछले दिनों ग्रामीण विकास घोटाले में संतोष कुमार सहित 14 इंजीनियरों के खिलाफ Prisecution Complain दायर की थी.
 

Ranchi :   ग्रामीण विकास घोटाले के आरोपी कार्यापलक अभियंता संतोष कुमार ने पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में सरेंडर कर दिया. ईडी ने पिछले दिनों ग्रामीण विकास घोटाले में संतोष कुमार सहित 14 इंजीनियरों के खिलाफ Prisecution Complain दायर की थी. 

 

ईडी ने Prisecution Complain में कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार पर कमीशन वसूली और बंटवारे के चेन में शामिल होने का आरोप लगाया है. उन्होंने ग्रामीण विकास में योगदान देने के बाद अपने कार्यकाल के दौरान तत्कालीन मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव कुमार लाल के निर्देश पर कमीशन के तौर पर 20 करोड़ रुपये की वसूली की थी.

 

हालांकि दूसरे दौर की पूछताछ के दौरान वह अपने पहले के बयान से मुकर गये थे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही