कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
Ranchi : कैंब्रियन पब्लिक स्कूल रोड में शुक्रवार को चिन्मय मिशन द्वारा प्रायोजित गीता पाठ प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया. इस प्रतियोगिता को विद्यालय स्तरीय, नगर स्तरीय एवं जिला स्तरीय यह प्रतियोगिता चार वर्गों में विभाजित की गई थी, जिसमें विद्यालय के कुल 1005 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था. विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 57 छात्रों ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया. नगर स्तरीय प्रतियोगिता में चार छात्रों ने प्रथम, चार छात्रों ने द्वितीय, चार छात्रों ने तृतीय एवं 15 छात्रों ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया. जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कक्षा पांचवीं की छात्रा लेख्या गुरुमूर्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. मौके पर प्राचार्या डॉ. नीता पांडेय ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि गीता पाठ से छात्रों के मन को शांति मिलती है, जिससे एकाग्रता एवं आत्मबल की वृद्धि होती है. इसलिए विद्यालयों में गीता पाठ अवश्य होना चाहिए. चीफ को-ऑर्डिनेटर आशा राज ने कहा कि गीता पाठ आत्मनियंत्रण में सहायक होता है, अतः छात्र प्रतिदिन इसका अभ्यास किया करें. इस अवसर पर प्रतियोगिता की को-ऑर्डिनेटर सुचित्रा सिन्हा एवं शिक्षक अभय नाथ मिश्र, इभा रानी एवं सुषमा तिवारी मौजूद थे.गुरु नानक स्कूल में कहानी वाचन प्रतियोगिता आयोजित
alt="" width="600" height="400" /> रांची : गुरु नानक स्कूल में शुक्रवार को कक्षा नर्सरी से द्वितीय वर्ग के बच्चों द्वारा अंग्रेजी कविता एवं कहानी वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में स्कूल के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने उत्साहपूर्वक जानवरों, रिश्ते और प्रकृति पर दिलचस्प कविताएं सुनाई. प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपने शुद्ध उच्चारण से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. बच्चों की कविताओं की शैली, धाराप्रवाहिता, शब्दों के उच्चारण एवं समग्र प्रस्तुति को देखकर विजेताओं का चयन किया गया. कहानियां नैतिक मूल्यों पर आधारित थी. इस अवसर पर इशविंदर चड्डा, अमृत कौर, सतमीत कौर व तरवीन कौर ने निर्णायक की भूमिका निभाई. विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. कैप्टन सुमित कौर, उप प्रधानाचार्या सोनिया कौर एवं मुख्याध्यापिका हरप्रीत कौर ने बच्चों एवं शिक्षिकाओं का उत्साहवर्धन किया, जिनके अथक प्रयास से ये कार्यक्रम सफल हुआ.
सुरेन्द्रनाथ सेंटेनरी स्कूल में शिल्प प्रदर्शनी
alt="" width="600" height="400" /> रांची : सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल में शुक्रवार को कला और शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस आयोजन में अभिभावक शिक्षक ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. आयोजित प्रदर्शनी में जूनियर विंग के छात्रों को इस शैक्षणिक वर्ष के दौरान उनके द्वारा तैयार किए गए विविध और सुंदर कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की हाथ से तैयार की गई वस्तुएं जैसे हैंगिंग बॉल, बुकमार्क, जूट शिल्प, टोकरियां, पेपर आर्ट, वेस्ट से सर्वश्रेष्ठ और बहुत कुछ प्रदर्शित किया गया. इस मौके पर स्कूल की प्राचार्या समिता सिन्हा ने छात्रों को उनके नवीन विचारों के लिए सराहना की और कहा कि कला और रचनात्मक गतिविधियां छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण पर हमेशा सकारात्मक प्रभाव डालता है. इसे भी पढ़ें : नौकरी">https://lagatar.in/hope-of-job-not-lost-rs-65-crores-lost/">नौकरी
की आस ही नहीं टूटी, डूब गए 65 करोड़ [wpse_comments_template]
Leave a Comment