Search

स्लम एरिया में मुफ्त इलाज का विस्तार, 140 क्लीनिक के लिए 18 करोड़ मंजूर

Ranchi: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने शहरी झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है. वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक के संचालन और प्रबंधन के लिए 18 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं.
 
इस योजना का उद्देश्य शहरों में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद लोगों तक मुफ्त और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है. इन क्लीनिकों में टीकाकरण, गर्भावस्था से पहले और बाद की जांच, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और मुंह, स्तन और गर्भाशय कैंसर की जांच की सुविधा दी जाएगी.

राज्य के अलग-अलग जिलों में कुल 140 क्लीनिक चलाए जाएंगे. इनमें सबसे ज्यादा क्लीनिक रांची में 18, पूर्वी सिंहभूम में 17 और धनबाद में 16 होंगे. यह योजना पिछले पांच साल से राज्य में चल रही है.

मरीजों की सुविधा के लिए क्लीनिक दो समय पर खुलेंगे. सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक. यहां ओपीडी के साथ ही हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर, मलेरिया, एचआईवी और गर्भावस्था जांच की सुविधा मिलेगी.

हर क्लीनिक में एमबीबीएस डॉक्टर, आयुष डॉक्टर, एएनएम और अन्य स्टाफ मौजूद रहेंगे. साथ ही आयरन, कैल्शियम, पैरासिटामोल समेत जरूरी दवाएं मुफ्त दी जाएंगी. क्लीनिक के बाहर डॉक्टरों और सेवाओं की जानकारी लगाना जरूरी होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही