Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला के ट्रेजरी ऑफिसर को वित्त विभाग का कारण बताओ नोटिस

वित्त विभाग ने गुमला के ट्रेजरी ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे में जवाब देने का निर्देश दिया है. इसकी वजह ट्रेजरी ऑफिसर द्वारा वेतन मद से फर्जी निकासी की जांच मे सहयोग नहीं करना है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  वित्त विभाग ने गुमला के ट्रेजरी ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे में जवाब देने का निर्देश दिया है. इसकी वजह ट्रेजरी ऑफिसर द्वारा वेतन मद से फर्जी निकासी की जांच मे सहयोग नहीं करना है.

 

गुमला जिले में वेतन मद से फर्जी निकासी मामले की जांच के लिए निदेशक DRDA की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है. समिति के अध्यक्ष ने वित्त विभाग को पत्र लिखकर ट्रेजरी ऑफिसर द्वारा जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया गया था.

 

जांच समिति की ओर से वित्त विभाग को लिखे गये पत्र में मुख्यालय से विशेष दल भेजकर जांच कराने का अनुरोध किया गया था. साथ ही ट्रेजरी ऑफिसर को जांच में सहयोग करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था.

 

जांच समिति की ओर से विभाग को लिखे गये पत्र में कहा गया है कि जब भी ट्रेजरी ऑफिसर से कोई दस्तावेज मांगा जाता है, वह यह जवाब देते हैं कि दस्तावेज महालेखाकार को दे दिया गया है. ट्रेजरी ऑफिसर के लॉगिन आईडी से किसी भी बिल की मांग करने पर यह संभव नहीं है का जवाब मिलता है.

 

जिला स्तरीय जांच समिति ने ट्रेजरी ऑफिसर के इस रवैये को देखते हुए उनके द्वारा फर्जी निकासी पर पर्दा डालने की आशंका जतायी थी. वित्त विभाग ने जिला स्तरीय जांच समिति के पत्र को गंभीरता से लिया है और गुमला के ट्रेजरी ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे में जवाब मांगा है.

 

वित्त विभाग की ओर से इस सिलसिले में जारी किये गये पत्र में कहा गया है कि जिला स्तरीय जांच समिति ने जांच में असहयोग करने की सूचना दी है. साथ ही ट्रेजरी ऑफिसर द्वारा वित्तीय गड़बड़ी पर पर्दा डालने की आशंका जतायी गई है.

 

आगे पत्र में लिखा गया है कि आपके द्वारा अपनाया गया रवैया अनुशासनहीनता और उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना का है. इन बातों के मद्देनजर वित्त विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. साथ ही ट्रेजरी ऑफिसर को जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही