Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिना सूचना मुख्यालय छोड़ने पर JAP-IRB के पांच कमांडेंट से जवाब तलब

पुलिस मुख्यालय या वरिष्ठ अधिकारियों को बिना जानकारी दिए मुख्यालय छोड़ने पर JAP-IRB के पांच कमांडेंट से स्पष्टीकरण मांगा गया है. यह कार्रवाई जैप के डीआईजी एस. कार्तिक की रिपोर्ट के आधार पर की गई है. मुख्यालय आईजी ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : पुलिस मुख्यालय या वरिष्ठ अधिकारियों को बिना जानकारी दिए मुख्यालय छोड़ने पर JAP, IRB व SIRB के पांच कमांडेंट से स्पष्टीकरण मांगा गया है. यह कार्रवाई जैप के डीआईजी एस. कार्तिक की रिपोर्ट के आधार पर की गई है. मुख्यालय आईजी ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है. 

 

जिन अधिकारियों से जवाब मांगा गया है, उनमें जैप-5, जैप-8, जैप-9, आईआरबी-9 और एसआईआरबी-2 के कमांडेंट शामिल हैं. सभी से पूछा गया है कि उन्होंने किन परिस्थितियों में अपने-अपने वाहिनी मुख्यालय को छोड़ा. 

दरअसल पुलिस मुख्यालय को दो दिन पहले सूचना मिली थी कि कुछ जिलों के एसपी और JAP-IRB के कमांडेंट बिना अनुमति रांची या अन्य जिलों में चले जाते हैं. इसे अनुशासनहीनता मानते हुए विभाग ने सख्त रुख अपनाया.

 

इसके बाद डीआईजी जैप ने संबंधित अधिकारियों से लाइव लोकेशन मांगी थी. लोकेशन मिलने के बाद उन्होंने अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपी, जिसके आधार पर बाहर पाए गए अधिकारियों से अब स्पष्टीकरण मांगा गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही