Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंगाल चुनाव : ममता का BJP पर धांधली का आरोप, अभिषेक बोले- दावे बड़े, नतीजे उलट

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत आठ जिलों की 142 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है. चुनाव आयोग के अनुसार,  सुबह 9 बजे तक 18.39 फीसदी वोटिंग हुई है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk :  पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत आठ जिलों की 142 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है. चुनाव आयोग के अनुसार,  सुबह 9 बजे तक 18.39 फीसदी वोटिंग हुई है. 

 

 

ममता ने बीजेपी पर धांधली का लगाया आरोप 

इधर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और भवानीपुर विधानसभा सीट से TMC उम्मीदवार ममता बनर्जी ने भाजपा पर धांधली करने का आरोप लगाया है. ममता ने मीडिया से बात करते हुए अपने फोन पर कार्यकर्ता को पीटने वाला वीडियो दिखाया और कहा कि देखिए हमारे कार्यकर्ता को रात में कितनी बेरहमी से पीटा गया.

 

ममता बर्नजी ने सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव में किस तरह की गुंडागर्दी चल रही है? वोटिंग ऐसे नहीं, शांति से होती है. यह लोकतंत्र का त्योहार है. लेकिन बीजेपी वालों ने इसे पूरी तरह बर्बाद कर दिया है. कहा कि टीएमसी के कार्यकर्ता और लोग मरने को तैयार हैं, लेकिन वे जगह नहीं छोड़ेंगे.

 

भाजपा नेता और बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती काशीपुर बेलगछिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 248 पर वोट डालने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक मतदान की उम्मीद जताई. कहा कि अगर इतनी वोटिंग हुई तो समझ जाइए क्या होने वाला है.

 

 

TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो सख्ती उसे बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ दिखानी चाहिए, वह पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ दिखा रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य की जनता को समझने में नाकाम रही है और उसका रवैया पूरी तरह विरोधाभासी है. वह कहती कुछ है, करती कुछ और है. 

 


अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि इस बार TMC का वोट प्रतिशत और बढ़ेगा और पार्टी को 2021 से भी बड़ा जनादेश मिलेगा. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे इतना मजबूत जनादेश दें कि भविष्य में कोई भी पार्टी बंगाल के साथ इस तरह का व्यवहार करने से पहले 100 बार सोचने को मजबूर हो जाए. 

 

 

अभिषेक बनर्जी ने भाजपा के ‘क्लीन स्वीप’ दावों पर कहा कि ऐसी भविष्यवाणियां पहले भी की गई थीं, लेकिन नतीजे हमेशा इसके उलट आए. उन्होंने याद दिलाया कि 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 200 सीटों का दावा किया था. जबकि TMC ने 200 से अधिक सीटें जीत लीं. इसी तरह लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के दावे गलत साबित हुए. 

 

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड बताता है कि उसके दावे अक्सर वास्तविक परिणामों से मेल नहीं खाते. इस बार भी भाजपा 177 सीटों की बात कर रही है, लेकिन उनके अनुसार परिणाम इसके विपरीत जा सकते हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही