Search

 
 
 

पलामू : बाइक चोरी करते युवक रंगे हाथ गिरफ्तार, पुलिस ने दो और आरोपियों को दबोचा

जिले के नावाजयपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन बाइक चोर को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दो स्कूटी भी बरामद की गई है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन कुमार, रोहित कुमार और दीपक कुमार के रूप में हुई है.
 

Palamu : जिले के नावाजयपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन बाइक चोर को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दो स्कूटी भी बरामद की गई है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन कुमार, रोहित कुमार और दीपक कुमार के रूप में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार, कसवाखाड़ गांव निवासी विनय चौहान ने नावाजयपुर थाना में आवेदन दिया था.आवेदन में उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल की रात उनके घर के बाहर खड़ी पल्सर बाइक चोरी करने की कोशिश की जा रही थी. इसी दौरान उन्होंने एक युवक को बाइक चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.

 

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की. पुलिस निरीक्षक पाटन अंचल सुरेश कुमार मंडल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. जांच के दौरान पहले पकड़े गए आरोपी राजन कुमार से पूछताछ की गई. पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दो अन्य आरोपी रोहित कुमार और दीपक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया.

 

पुलिस ने तीनों आरोपियों की निशानदेही पर दो बिना नंबर वाली चोरी की स्कूटी बरामद की है. बरामद वाहनों में एक काले रंग की और दूसरी पीले रंग की स्कूटी शामिल है. साथ ही वादी की चोरी होने से बचाई गई बजाज पल्सर बाइक भी जब्त की गई.

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राजन कुमार का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है. तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच चल रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही