Search

 
 
 

पलामू : शादी समारोह से शामिल होने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, 2 घायल

पाटन थाना क्षेत्र के किशनपुर स्थित नवादा मोड़ के पास मंगलवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई.  मृतक की पहचान अंगरा गांव निवासी लक्ष्मण उरांव के 24 वर्षीय पुत्र विकास उरांव के रूप में हुई है. वहीं हादसे में दो अन्य पंचनाथ उरांव और गुवेश उरांव घायल हो गए हैं.
 

Palamu :  पाटन थाना क्षेत्र के किशनपुर स्थित नवादा मोड़ के पास मंगलवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई.  मृतक की पहचान अंगरा गांव निवासी लक्ष्मण उरांव के 24 वर्षीय पुत्र विकास उरांव के रूप में हुई है. वहीं हादसे में दो अन्य पंचनाथ उरांव और गुवेश उरांव घायल हो गए हैं.

 

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक मंगलवार की रात चैनपुर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान किशनपुर के नवादा मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विकास उरांव को मृत घोषित कर दिया. मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. वहीं घायल पंचनाथ उरांव और गुवेश उरांव का इलाज MMCH में चल रहा है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही