Search

 
 
 

झारखंड के दो IPS अधिकारियों को सीनियर टाइम स्केल का लाभ

झारखंड पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत दो अधिकारियों को सीनियर टाइम स्केल का लाभ दिया गया है. झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.
 

Ranchi :  झारखंड पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत दो अधिकारियों को सीनियर टाइम स्केल का लाभ दिया गया है. झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.

 

जारी आदेश के अनुसार, आईपीएस अधिकारी विकास कुमार पांडेय और आईपीएस सादिक अनवर रिजवी को भारतीय पुलिस सेवा के सीनियर टाइम स्केल के वेतनमान लेवल-11 ऑफ पे मैट्रिक्स में नियुक्त किया गया है.

 

सरकारी अधिसूचना के मुताबिक, दोनों अधिकारियों को यह लाभ प्रोन्नति के आधार पर दिया गया है. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सीनियर टाइम स्केल में नियुक्ति के साथ ही उन्हें निर्धारित वेतनमान एवं अन्य सेवा लाभ नियमानुसार प्राप्त होंगे.

 

इस संबंध में जारी आदेश की प्रति संबंधित विभागों, पुलिस मुख्यालय सहित सभी संबद्ध पदाधिकारियों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है. विभाग ने निर्देश दिया है कि आदेश के अनुरूप सेवा अभिलेखों में प्रविष्टि करते हुए आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही