Search

 
 
 

झारखंड कैडर के चार IPS अफसरों को प्रोन्नति, सीनियर टाइम स्केल का मिलेगा लाभ

झारखंड कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है. इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी की है. जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2021 और 2022 बैच के अधिकारियों को सीनियर टाइम स्केल (लेवल-11) में पदोन्नत किया गया है.
 

Ranch : झारखंड कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है. इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी की है. जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2021 और 2022 बैच के अधिकारियों को सीनियर टाइम स्केल (लेवल-11) में पदोन्नत किया गया है.

 

अधिसूचना के मुताबिक, 2021 बैच के आईपीएस शुभम कुमार खंडेलवाल और गौरव गोस्वामी को 28 मार्च 2025 से प्रोन्नति दी गई है. जबकि एस. मोहम्मद याकुब को 22 जून 2025 से पदोन्नति का लाभ मिला है. वहीं 2022 बैच के आईपीएस शिवम प्रकाश को 1 जनवरी 2026 से सीनियर टाइम स्केल प्रदान किया गया है.

 

प्रोन्नति के बाद सभी अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा के सीनियर टाइम स्केल (लेवल-11) का वेतनमान और अन्य लाभ मिलेंगे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही