Search

 
 
 

भारतीय टीम को प्रयोग पड़ गया भारी, बांग्लादेश से रोमांचक मुकाबले में मिली शिकस्त

 
Sports desk : एशिया कप के सुपर 4 के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम को प्रयोग भारी पड़ गया. इस मैच में भारतीय टीम ने अपने कई खिलाड़ियों को रिप्लेस किया था, जो उनपर भारी पड़ गया. रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया को 8 रन से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. श्रीलंका के साथ रविवार को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले से पहले मिली यह हार भारतीय टीम के लिए चिंता जनक है. (पढ़ें, जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/jammu-and-kashmir-encounter-with-security-forces-in-baramulla-two-terrorists-killed/">जम्मू-कश्मीर

: बारामूला में सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर, दो आतंकवादी मारे गये)

खराब फील्डिंग की वजह से भारतीय टीम को मिली शिकस्त

वैसे तो भारतीय टीम की हार की कई वजह है, जिसमें सबसे अहम वजह फील्डिंग है. भारतीय टीम ने बांग्लादेश के शुरुआती चार विकेट तो जल्दी गिरा दिये, मगर खराब फील्डिंग की वजह से बांग्लादेश के दो बल्लेबाज शाकिब अल हसन और तौहिद हृदोय क्रीज जम गये. दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की साकिब ने 85 बॉल में 80 रन और तौहीद ने 81 बॉल में 54 रनों की पारी खेली. बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाएं. इसे भी पढ़ें : दारू">https://lagatar.in/daru-distribution-of-pump-sets-and-irrigation-pipes-on-grant/">दारू

: अनुदान पर पंप सेट व सिंचाई पाइप का वितरण

शुभमन गिल ने 133 बॉल में 121 रनों की पारी खेली

266 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही. कप्तान रोहित शर्मा जीरो रन बनाकर पेवेलियन लौट गये. तिलक वर्मा भी कुछ खास नहीं कर सके और पांच रन बनाकर आउट हो गए. 17 रन के स्कोर पर भारतीय टीम ने अपने दो विकेट गंवा दिये. हालांकि एक ओर से गिरते विकेट को शुभमन गिल ने दूसरी तरफ संभाले रखा. गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 133 बॉल में 121 रनों की पारी खेली. मगर वह टीम को जीत नहीं दिला सके. गिल के आउट होने के बाद अक्षर ने जरूर टीम की उम्मीद जगाये रखी. मगर अक्षर के विकेट गिरते ही टीम धराशाई हो गयी और 49.5 ओवर में 259 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. इसे भी पढ़ें : राज्यपाल">https://lagatar.in/governor-radhakrishnan-on-koderma-tour-today/">राज्यपाल

आज कोडरमा दौरे पर, सैनिक स्कूल के हीरक जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही